अभिषेक हत्याकांड में कार्रवाई की मांग
सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुर 21 अप्रैल 2026 । शाहपुरा (भीलवाड़ा) निवासी अभिषेक सेन (कोमल) की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सेन समाज उदयपुर एवं सेन केश कला संस्थान के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को जयपुर में आपसी रंजिश के चलते अभिषेक सेन की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि घटना की सूचना झोटवाड़ा थाना, जयपुर में देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
सेन समाज ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई।
इस दौरान दिलीप कुमार सेन, डॉ. हेमन्त सेन, गोवर्धन सेन, अशोक पालीवाल, सुरेश बंद सेन, शम्भुलाल सैग, नरेश कुमार सेन, राजेंद्र सेन, श्यामलाल सेन, रमेश परिक्षार, दिलीप सेन और कैलाश सेन सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #Bhilwara #Jaipur #Shahpura #JusticeForAbhishek #CrimeNews #RajasthanPolice #LocalNews #IndiaNews #BreakingNews
