उदयपुर एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा की सुरक्षा की मांग
Udaipur Times, Udaipur Elevated Road: उदयपुर के डॉ. अंबेडकर सर्कल (कोर्ट चौराहा) पर एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
संगठन ने निर्माण कार्य के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और पार्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि भारी मशीनरी, खुदाई, पिलर निर्माण और यातायात बदलाव के चलते प्रतिमा व पार्क को नुकसान की आशंका है। संगठन ने एलिवेटेड रोड की वर्तमान डिजाइन और निर्माण योजना की तकनीकी समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने की मांग की। साथ ही एलिवेटेड रोड का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एलिवेटेड रोड रखने की मांग भी की गई।
संगठन ने स्पष्ट किया कि वह शहर के विकास कार्यों के विरोध में नहीं है, लेकिन निर्माण के साथ महापुरुषों की प्रतिमा और सार्वजनिक स्मारकों की सुरक्षा व गरिमा बनाए रखना भी जरूरी है।