हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

उदयपुर के अधिवक्ताओं ने उदयपुर कोर्ट परिसर के बाहर आओ हम सब मिलकर करें संघर्ष के रूप में धरना प्रदर्शन किया

 | 
highcourt bench demand

उदयपुर के अधिवक्ता पिछले लंबे समय से उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग कर रहे हैं। हाईकोर्ट की बैंच को लेकर उदयपुर के अधिवक्ता लंबे समय से हर माह की 7 तारीख को पेन डाउन करते आ रहे है।

अधिवक्ताओं ने उदयपुर में हाईकोर्ट की बैंच की मांग को लेकर कई आंदोलन के साथ कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके है लेकिन अभी तक अधिवक्ताओं की मांगे पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में आज उदयपुर के अधिवक्ताओं ने उदयपुर कोर्ट परिसर के बाहर आओ हम सब मिलकर करें संघर्ष के रूप में धरना प्रदर्शन किया। 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मोगरा ने बताया कि अपनी मांग को लेकर हर 7 तारीख को न्यायालय में कार्य बहिष्कार किया जाता है। आज बार एसोसिएशन के साथ सर्व समाज भी हड़ताल को समर्थन देने के लिए कोर्ट चौराहा पर उपस्थित हुए हैं। जिसमें मुस्लिम समाज, सेन समाज, सिख समाज तथा सभी धर्म संगठन भी अपने पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ यहां उपस्थित हुए हैं। 

मोगरा ने बताया कि राज्य सरकार को चेतावनी के लिए पहले मौन जुलूस निकाला गया था और अब ऐसे में उदयपुर के राजनीतिक, धार्मिक और सभी संगठन के लोगों ने अधिवक्ताओं का साथ देते हुए अधिवक्ताओं के साथ आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।  यदि सरकार उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की घोषणा नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही राज्य सरकार को भी चेताया गया है कि जब तक वह हाईकोर्ट बैंच की मांग पूरी नहीं करेंगे तब तक अधिवक्ता सड़कों पर रहेंगे और इसी तरह उग्र आंदोलन करते रहेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News