उदयपुर हाईकोर्ट बेंच की मांग पर अधिवक्ताओं का उग्र आंदोलन
कार्य बहिष्कार करते हुए कोर्ट चौराहे पर टायर भी जलाए
उदयपुर 12 सितंबर 2025। मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति एवं बार एसोसिएशन उदयपुर के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भारी रोष प्रकट करते हुए कार्य बहिष्कार किया और अपनी मांगों को लेकर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने दिल्ली गेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार प्रदर्शन किया और तख्तियां लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। अधिवक्ताओं ने कोर्ट चौराहे पर टायर भी जलाए, जिससे उनकी गहरी असहमति और संघर्ष का संदेश साफ तौर पर सामने आया।
उन्होंने गंभीर आरोपी लगाते हुए कहा की सरकार उदयपुर और उसके आस पास की ग्रामीण जनता के हित के बारे में नही सोच रही और ऐसे में उन्हें न्याय से वांछित रहना पड़ रहा है।
इस मौके पर बार एसोसिएशन उदयपुर के महासचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा, “हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने एक साक्षात्कार में बयान दिया था कि बीकानेर को वर्चुअल बेंच देने पर विचार किया जा रहा है। अगर बीकानेर को वर्चुअल बेंच मिल सकती है तो उदयपुर के अधिवक्ताओं की यह मांग क्यों पूरी नहीं हो रही है, जो पिछले 42 साल से कोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं। यह पूर्णतः अन्याय है।”
महावीर शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे शनिवार को उदयपुर दौरे पर आने वाले उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि मेवाड़-वागड़ की जनता नेताओं की वादाखिलाफी को कभी नहीं बर्दाश्त करेगी और संघर्ष जारी रहेगा।
इस आंदोलन में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवीलाल जाट, सचिव अभिषेक कोठारी, वित्त सचिव राजकुमार शर्मा, पुस्तकालय सचिव खेमराज डांगी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता नरपत सिंह चुंडावत, गोपाल सिंह चौहान, हेमंत जोशी, गगन सनाढ्य, बृजेंद्र सेठ, डॉ सतीश मीणा व अन्य अधिवक्ता भी शामिल रहे।
अधिवक्ताओं ने जोर देकर कहा कि उनकी मांग न्यायालय में व्यावसायिक व शासकीय कामकाज की सुविधा के लिए जरूरी है और इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि शीघ्र समाधान कर उचित निर्णय लिया जाए ताकि अधिवक्ता समाज का भरोसा कायम रहे।
#Udaipur #HighCourtBench #MewarVagad #BarAssociation #LawyersProtest #UdaipurNews #RajasthanNews #Judiciary #AdvocatesStrike#UdaipurTimes
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
