बेदखल किये गये ठेला व्यवसाईयों को पूर्ववत व्यवसाय करने देने की मांग
सहेलियों की बाड़ी के बाहर से 16 ठेला व्यवसायियों को हटाया, 5 ठेले जब्त
उदयपुर 28 मार्च 2026। सहेलियों की बाडी के बाहर से 23 मार्च 2026 को बेदखल किये गये 16 ठेला व्यवसायियों को ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने सहेलियों की बाडी के बाहर से बेदखल किये गये 16 ठेला व्यवसाईयों को पूर्ववत् व्यवसाय करने एवं जब्त किये गये 5 ठेलों को छोडने की मांग को लेकर ज़िला कलेक्टर, उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त और उदयपुर नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन दिया।
बताया गया कि ये 16 ठेला व्यवसायी विगत 15-20 वर्षों से सहेलियों की बाड़ी मैन रोड़ पर पावभाजी, चाय-नाश्ता, गन्ने का रस, कुल्फी-आइसक्रीम, पानी-पताशे, हैण्डीक्राफ्ट आयटम, मूर्ति विक्रय करने आदि का ठेला लगाकर अपना व्यवसाय करते आ रहे है। उनके पास नगर निगम, उदयपुर द्वारा व्यवसाय करने का विक्रय प्रमाण पत्र होने के साथ दीनदयाल अंत्योदय योजना के अन्तर्गत शहरी पथ विक्रेताओं के किये गये सर्वे में भी उनका नाम दर्ज है और वे पथ विक्रेता अधिनियम, 2014 के अनुसार वैध रूप से अपना व्यवसाय करते चले आ रहे है।
लेकिन दिनांक 23 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे उदयपुर विकास प्राधिकरण की अतिक्रमण हटाओ टीम उनके व्यवसाय स्थल पर आयी और उन सभी को ठेले हटाने का कहा, जब उन्होंने टीम को व्यवसाय करने का विक्रय प्रमाण पत्र व किये गये सर्वे की रसीद बतायी और उन्होंने व्यवसाय करने देने का आग्रह किया, लेकिन उन्हें वहां से अपने ठेले हटाने का कह 5 ठेला व्यवसाईयों के ठेले जब्त कर लिये और अन्य सभी को कहा कि “अगर यहां पर ठेले लगाकर व्यवसाय किया तो ठीक नहीं होगा।“ इस तरह ये सभी ठेला व्यवसायी 23 मार्च 2026 से ही अपना व्यवसाय नहीं कर पा रहे है।
#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #StreetVendors #SaheliyonKiBari #LocalNews #UrbanLivelihood #IndiaNews #RajasthanUpdates #VendorRights #UDA #नगरनिगम #UdaipurCity
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
