शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन

 | 
ravindra singh bhati

उदयपुर 1 मई 2024 । बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर पूरे राजस्थान में राजपूत समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 

इसी को लेकर मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया गया और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई। 

राजपूत समाज के पदाधिकारी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गुरु के रोहित गोदारा ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने सिंगर सिद्धू मूसे वाला , सुखदेव सिंह गोगामेडी की भी हत्या की थी। साथ ही उन्होंने फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी है। ऐसे बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और शिव विधायक रविंद्र सिंह पार्टी को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

आपको बता दे रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे है।  रविन्द सिंह भाटी ने बाड़मेर ज़िले की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ कर चुनाव जीता था।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News