MLSU-ओल्ड पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ

1 अगस्त से संपूर्ण कार्य बहिष्कार

 | 
MLSU

उदयपुर। ओल्ड पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग मांग को लेकर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले गत कई दिनों से सभी कर्मचारी और शिक्षक आधे दिन के लिए पेन डाउन, चॉक डाउन हड़ताल कर रहे है। बुधवार को इसी मांग को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।

ओल्ड पेंशन योजना में त्रुटि सुधार के लिए बड़ी तादात में शिक्षकों, कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों ने यज्ञ के माध्यम से प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

राज्य सरकार ने 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने की घोषणा तो कर दी है लेकिन इन्हीं कर्मचारियों की एनपीएस में जमा मूल राशि को 12 प्रतिशत ब्याज से लौटाने को भी कहा गया है। कर्मचारियों की यह राशि केंद्र सरकार के एनपीएस अकाउंट में जमा है और प्रायोगिक तौर पर कर्मचारियों के लिए इसको लौटाना संभव नहीं है। 

इस विसंगति को दूर करने को लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा सुबह 10 बजे से 2 बजे तक अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर ही पेन डाउन हड़ताल की जा रही है। यदि इस दौरान भी समस्या का समाधान नहीं निकला तो 1 अगस्त के बाद संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News