ज्ञान मंदिर स्कूल के बाहर लगे ट्रांसफ़ॉर्मर को शिफ्ट करने की माँग

शहर ज़िला कांग्रेस सचिव अमित श्रीवास्तव ने दिया ज्ञापन 

 | 
transformer removed demand

उदयपुर 12 अगस्त 2025। शहर के हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित ज्ञान मंदिर स्कूल के बाहर लगे ट्रांसफ़ॉर्मर को आगे शिफ्ट करने की माँग को लेकर शहर ज़िला कांग्रेस सचिव अमित श्रीवास्तव के साथ प्रतिनिधि मंडल ने बिजली निगम एईएन से मुलाकत कर ट्रांसफ़ॉर्मर अतिशीघ्र शिफ्ट करने की माँग की। 

अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञान मंदिर के गेट के पास लगा ट्रांसफ़ॉर्मर से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ,जल्द अगर शिफ्ट नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।  विद्यालय प्रशासन भी काफ़ी समय से इसे आगे शिफ्ट करने की माँग कर रहा है। 

इस पर एईएन ने शिफ्टिंग एस्टिमेट तुरंत बना कर एक्सएन को भेजने और सेक्शन आते ही राशि जमा होते ही डीपी हटाने का आश्वासन दिया है। 

प्रतिनिधि मंडल में हिरण मगरी मण्डल अध्यक्ष मयंक ख़मेसरा, सलीम ख़ान, सुनील माथुर, रिपुदमन सिंह राणावत, पंकज, हनी जरौली आदि मौजूद थे।