वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच की स्थापना तत्काल करने की मांग

राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने उच्च सदन में उठाया हाई कोर्ट बेंच का मामला

 | 
judgement

उदयपुर 31 जुलाई 2024। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच स्थापना का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठाया। सांसद गरासिया ने कहा कि उदयपुर संभाग की जनजाति बाहुल्य क्षेत्र एवं टीएसपी क्षेत्र घोषित होने के बावजूद क्षेत्र की जनता को न्याय के लिए जोधपुर तक जाना पड़ता है। 

उन्होंने सभापति को संबोधित करते हुए भारत सरकार के विधि मंत्री के संज्ञान में यह बात लाए कि संभाग मुख्यालय पर कई वर्षों से राजस्थान हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग चल रही है इस मांग को संभाग की आम जनता व बार काउंसिल द्वारा लगातार 37 वर्षों से की जा रही है। 

वर्तमान में संभाग के लोगों को न्याय के लिए जोधपुर हाई कोर्ट जाना पड़ता है जो कि दूर होने के साथ खर्चीला एवं समय लगने वाला होता है। उन्होंने विधि मंत्री से बदलते डिजिटल युग में उदयपुर संभाग में वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच की स्थापना तत्काल किए जाने की भी मांग रखी, जिससे उदयपुर की जनता को अति शीघ्र लाभ मिल सके। न्याय और हक के लिए समय और खर्च बचाया जा सके।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News