वक्फ जायदाद उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने की मांग
उदयपुर 14 नवंबर 2025 । मुस्लिम महासंघ ने भारत सरकार से पुरे देश की वक्फ जायदाद के रजिस्ट्रेशन के लिये 5 दिसम्बर 2025 तय तारीख को आगे बढ़ने की मांग की है।
मुस्लिम महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद दानिश अली ने बताया मुस्लिम महासंघ ने कारणों का हवाला देते हुए उदयपुर जिला कलेक्टर के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग की है की इस तारीख को आगे बढ़ाया जाये एवं रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस का सरलीकरण किया जाये।
उन्होंने बताया कि उम्मीद पोर्टल अत्यधिक व्यस्त होने से सही से काम नहीं कर रहा है। कई वक्फ जायदादो के पेपर संबंधित कार्यालयों से सहयोग नहीं मिलने के कारण मांगी गईं सूचनाओं के अनुरूप नहीं हो पा रहे है। अतः हम भारत सरकार से निवदेन करते है इसका सरलिकरण किया जाये साथ ही आदेश जारी कर संबंधित विभागों को सहयोग करने को कहा जाये।
मुस्लिम महासंघ ने मांग रखी कि वर्तमान समय मे जो भी जायदाद धार्मिक कार्यों मे उपयोग हो रही है उनको सीधे वक्फ जायदाद घोषित किया जाये। मूस्लिम महासंघ ने निवदेन किया है कि उपरोक्त तथ्यों पर ध्यान दे कर समाज की धार्मिक आस्था को बनाये रखे एवं वक्फ जायदादो को सुरक्षित रखा जा सके।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष ,राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट के आर सिद्दीकी, राष्ट्रीय संग़ठन सचिव नासिर खान,राष्ट्रीय उपाध्यश, शफी मेकेनिक, प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ़ खान,प्रदेश महासचिव हिदायतुल्लाह, प्रदेश सचिव मुश्ताक खान, संभाग अध्यक्ष तौकिर रज़ा, प्रदेश संगठन सचिव मोईनुद्दीन, जिला महासचिव रेहान आलम एडवोकेट, आज़म खान एडवोकेट, इक़बाल शेख, गयासुद्दीन आदि पदाधिकारी सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
