जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव के मामले में विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी का प्रदर्शन

आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की
 | 
vhp durga vahini

उदयपुर 5 जून 2023। आज विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। लव जिहाद के मामलों को रोकने और आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्री पहुंचे।

जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया और लव जिहाद से जुड़े आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व एक युवती ने एक युवक पर प्रेम जाल में फंसा कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपी युवक, उसके भाई और पिता को गिरफ्तार कर चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News