जयपुर के 18 नगर निकायों के उपसभापति निर्वाचित

 | 
Jaipur News

 

Udaipur Times, Jaipur News: राजस्थान मे नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले की 2 नगर परिषद एवं 16 नगर पालिकाओं में उपसभापति पद के निर्वाचन के परिणाम घोषित किए गए हैं।

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले के नगर निकायों में निर्वाचित उपसभापतियों में चौमूं नगर परिषद के उपसभापति बाबूलाल सैनी (भारतीय जनता पार्टी), शाहपुरा नगर परिषद की उपसभापति पूजा गुप्ता (निर्दलीय-भारतीय जनता पार्टी समर्थित) चुने गए।

बगरू नगर पालिका के उपसभापति शंकर चौधरी (भारतीय जनता पार्टी), बस्सी नगर पालिका के उपसभापति भागीरथ पचौली (निर्दलीय-मूल भारतीय जनता पार्टी), चाकसू नगर पालिका की उपसभापति ममता देवी (निर्दलीय) चुनी गई।

दूदू नगर पालिका के उपसभापति आरिफ शेख (इंडियन नेशनल कांग्रेस), जमवारामगढ़ नगर पालिका की उपसभापति रुकमणी देवी शर्मा (भारतीय जनता पार्टी), जोबनेर नगर पालिका के उपसभापति धर्मवीर सिंह मनोहर (भारतीय जनता पार्टी), कालाडेरा नगर पालिका के उपसभापति गंगा राम यादव (भारतीय जनता पार्टी) चुने गए।

कानोता नगर पालिका के उपसभापति बाबू लाल (इंडियन नेशनल कांग्रेस), खेजरौली नगर पालिका की उपसभापति सुशीला बुनकर (इंडियन नेशनल कांग्रेस-मूल निर्दलीय), किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका के उपसभापति सीताराम कुमावत (भारतीय जनता पार्टी) निर्वाचित हुए।

मनोहरपुर नगर पालिका के उपसभापति सुरजान सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस-मूल निर्दलीय), नरायना नगर पालिका के उपसभापति कजोड़ मल (इंडियन नेशनल कांग्रेस), फागी नगर पालिका के उपसभापति लीनू (इंडियन नेशनल कांग्रेस-मूल निर्दलीय) निर्वाचित हुए।

फुलेरा नगर पालिका के उपसभापति गजेन्द्र सिंह शेखावत (भारतीय जनता पार्टी), सांभर नगर पालिका के उपसभापति सुरेन्द्र कुमार (निर्दलीय-भारतीय जनता पार्टी समर्थित) तथा वाटिका नगर पालिका के उपसभापति रामचरण शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) निर्वाचित हुए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News