उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सूचना केंद्र में किया प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन
राज्य सरकार के पहले 18 माह में बदली प्रदेश की तस्वीर, हर क्षेत्र में हुए परिवर्तनकारी कार्य
1. राजसमंद 26 जुलाई। राज्य सरकार की 18 माह की उपलब्धियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सूचना केंद्र, राजसमंद में किया।
उद्घाटन उपरांत उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की।
प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, कृषि, उद्यानिकी, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, पीएचईडी, डीआईसी, राजीविका, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, वाटरशेड सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और गत 18 माह में किए गए प्रमुख विकास कार्यों, उपलब्धियों, सफलताओं, परियोजनाओं आदि की सचित्र जानकारी प्रदर्शित की गई।
2. उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की प्रेस वार्ता आज राजस्थान उम्मीदों से है भरा, हम सिर्फ वादे करते नहीं, निभाते भी हैं
उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा वंदे गंगा में जल संरक्षण से लेकर अंत्योदय पखवाड़े में वर्षों पुरानी समस्याओं को हल करने तक, हर क्षेत्र में हुए अभिनव प्रयास : उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा 18 माह में राजस्थान बना एक मॉडल स्टेट :
उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा जब इरादे पक्के होते हैं, तो इतिहास बदल जाता है, राजस्थान का नया इतिहास शुरू हो चुका है :
राजसमंद, 26 जुलाई। उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को राजसमंद कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार द्वारा गत 18 माह में किए गए उल्लेखनीय एव परिवर्तनकारी विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिला प्रभारी सचिव डॉ रवि कुमार सुरपुर, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल आदि उपस्थित रहे।
डॉ. बैरवा ने कहा कि राजस्थान में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जल की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती रही है।
अतीत में इस समस्या को लेकर सिर्फ राजनीति होती थी, लेकिन हमने बंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के माध्यम से राजस्थान को जल संपन्न बनाने का प्रयास किया है ।
सिर्फ 15 दिन अर्थात पाँच जून से बीस जून तक ढाई करोड़ लोगों ने इस अभियान में भाग लिया। यह कोई छोटी बात नहीं है। यह दिखाता है कि जब सरकार का इरादा सच्चा होता है, तो जनता भी पूरे जोश के साथ सहयोग के लिए आगे आती है। इस अभियान में 42 हजार 200 से अधिक जल स्रोतों के साथ ही 73 हजार 900 से अधिक अस्पतालों, स्कूलों एवं कार्यालयो की साफ सफाई की गई। और सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि इसमें सवा करोड़ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है और जल संचय जन भागीदारी की गतिविधियाँ 21 मार्च 2026 तक निरंतर आयोजित की जाएगी।
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान चलाया। आज जो राजस्थानी भाई-बहन देश-विदेश में बसे हैं, वे भी अभियान से प्रेरणा लेकर अपने गांवों की पानी की समस्या का समाधान कर रहे हैं।
आज वे अपनी जड़ों से जुड़कर राजस्थान के गावों की तकदीर बदल रहे हैं। लाखों समस्याओं का हुआ समाधान : डॉ. बैरवा ने कहा कि हमने अगले चार सालों में 45,000 जल संरचनाएं बनाने का लक्ष्य रखा है। यह सिर्फ एक योजना नहीं है, यह हमारा मिशन है।
अंत्योदय संबल पखवाडा में सरकार आपके द्वार अभियान चलाया गया। हमारे अधिकारी खुद गांव-गांव पहुंचे। सिर्फ 15 दिनों में हमने लाखों समस्याओं का समाधान किया।
जमीन के झगड़े सुलझाए, बिजली के तार ठीक करवाए, पानी के कनेक्शन दिए और सबसे महत्वपूर्ण बात यह हुई है कि लोगों के दिलों में यह भरोसा जगाया कि सरकार उनकी है, उनके लिए है।
राजस्व विभाग ने अकेले 56 हजार 948 सीमांकन और एक लाख तीस हजार आठ सौ बहतर नामांतरण, 26 हजार 670 सहमति विभाजन, 7743 पथरगढी, 28 हजार 392 रास्तो से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। यह था हमारी सरकार का जनता के प्रति समर्पण। पंचायती राज विभाग ने नौ लाख तियालीस हजार स्वामित्व पट्टे देकर ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक दिया गया, जबकि विगत कांग्रेस सरकार ने पाँच साल में केवल एक लाख पचहत्तर हजार लोगों को ही पट्टे जारी किए थे।
राजस्थान में युवाओं का भविष्य सुरक्षित : डॉ. बैरवा ने कहा कि अतीत में पेपर लीक के कारण हमारे नौजवानों के सपने टूटते रहते थे। उनका भविष्य अंधकार में था।
लेकिन आज क्या हो रहा है? हमने डेढ़ साल में 76,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और यह सब भर्तियां बिना किसी पेपर लीक के, पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। विभिन्न संवर्गों में एक लाख अट्टासी हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। यह हमारे युवाओं के लिए एक नया संदेश दिया है की, मेहनत करो, तैयारी करो, राजस्थान में तुम्हारा भविष्य सुरक्षित है। हमने दिखा दिया है कि ईमानदारी से भी भर्तियां हो सकती हैं।
अन्नदाता कल तक सरकारी योजनाओं के चक्कर में भटकते रहते थे। आज हमने किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख किसानों के खाते में 6,845 करोड़ रुपए डाले हैं। यह सिर्फ पैसा नहीं है, यह है हमारे अन्नदाताओं के सम्मान का प्रतीक है।
पहले किसानों को रात में बिजली मिलती थी, दिन में खेत सूखे रह जाते थे। आज हमने 22 जिलों में दिन में बिजली देना शुरू किया है। अब किसान कभी भी अपनी फसल की सिंचाई कर सकते हैं। हमने दिखाया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता। 18 माह में किसानों को मिली राहत :
उन्होंने कहा कि किसानों की सुरक्षा की बात करें तो हमने 25,400 किलोमीटर तारबंदी करवाई है, जबकि पूर्व में पांच सालों में सिर्फ 11,300 किलोमीटर तारबंदी हुई थी।
हमने दिखाया कि किसानों की वास्तविक चिंता कैसे की जाती है। हमने 32,000 से अधिक फार्म पौंड बनवाए हैं, जबकि पूर्व में पांच सालों में सिर्फ 29,000 बने थे। हमने 18 महीने में वह काम किया जो पहले पांच साल में नहीं हुआ था। पीएम कुसुम योजना के तहत 1500 मेगावॉट के संयंत्र कार्यशील हुए है और एक लाख पचास हजार कृषि कनेक्शन जारी किए गए हैं।
अतीत में शिक्षा व्यवस्था की हालत किसी से छुपी नहीं है। आज हमने 67 लाख पचास हजार से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया है। लेकिन सिर्फ नामांकन नहीं, हमने 10 लाख पचास हजार से अधिक साइकिलें बांटी हैं, 89,000 टैबलेट और लैपटॉप और 25306 स्कूटियो का वितरण किया हैं। यह दिखाता है कि हम शिक्षा को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। हमने 142 नए कॉलेज भवन बनवाए हैं जबकि पिछले पांच सालों में सिर्फ 57 भवन बने थे।
हमने कमाल कर दिखाया है। 17 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, 9.24 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आठ लाख बहतर हजार महिलाओं को लाभान्वित किया गया हैं और देय राशि 5000 से बढ़ाकर 6500 रुपए किए गए है।
महिला सशक्तिकरण से लेकर निवेश तक हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य : उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले महिलाओं के लिए सिर्फ भाषण होते थे, आज उनके हाथों में रोजगार है, उनकी जिंदगी में खुशहाली है। यह सिर्फ एक योजना नहीं है, यह है महिलाओं की आर्थिक आजादी का रास्ता। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट की बात करते हैं। अतीत में राजस्थान को निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल नहीं मिलता था।
आज दुनिया के 32 देशों के निवेशकों ने राजस्थान में 35 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने का वादा किया है। सरकार ने 30,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का विकास किया है। हमने 1,381 गांवों को सड़कों से जोड़ा है जबकि पूर्व में पांच साल में सिर्फ 1,104 गांव जुड़े थे। यह सिर्फ सड़कें नहीं हैं, यह हैं हमारे गांवों के विकास के रास्ते है।
सड़को के निर्माण पर हमारी सरकार ने इक्कीस हजार छः सौ पचास करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं जबकि विगत सरकार ने 36637 हजार करोड़ रुपए पाँच खर्च किए गए हैं, राजसमन्द जिले में 424 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बिजली के मामले में हमने इतिहास रच दिया है। हमारी सरकार के डेढ़ साल में ही 4,270 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाई है। इससे पहले पूरे पांच सालों में सिर्फ 3,948 मेगावाट बढ़ी थी।
यह है हमारी कार्यक्षमता का प्रमाण।
यह दिखाता है कि जब इरादा सच्चा हो तो कैसे काम की गति बढ़ जाती है। स्वास्थ्य सेवाओं में हमने 8,562 चिकित्सा संस्थानों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया है। पहले स्वास्थ्य सेवाओं की हालत किसी से छुपी नहीं है। आज हमने मोबाइल वेटरनरी यूनिट के माध्यम से 48 लाख पशुओं का इलाज कराया है। यह दिखाता है कि हम इंसानों और जानवरों दोनों की परवाह करते हैं। हरियालो राजस्थान के तहत लगे प्रदेश में 7 करोड़ पौधे : डॉ. बैरवा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हमने हरियालों राजस्थान अभियान के तहत साढ़े सात करोड़ पौधे लगाए हैं। अतीत में पर्यावरण संरक्षण सिर्फ कागजों में था, आज यह धरातल पर दिखाई दे रहा है। हमारा लक्ष्य है 50 करोड़ पौधे लगाना।
यह सिर्फ पर्यावरण संरक्षण नहीं है, यह है भावी पीढ़ियों के लिए हमारा उपहार । आज जब मैं इन सभी उपलब्धियों को देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि यह सब केवल इसलिए संभव हुआ है क्योंकि हमारे पास सच्चा इरादा था, एक साफ नीयत थी, और जनता का पूरा साथ था। हमने दिखाया है कि अच्छी नीति और मजबूत इरादे से क्या कुछ नहीं हो सकता। हमने सिर्फ वादे नहीं किए, बल्कि उन वादों को पूरा भी किया है।
यहां तक पहुंचना आसान नहीं है, जब हमारी सरकार आई तो राजस्थान की हालत किसी से छुपी नहीं थी। कर्ज का बोझ, टूटी हुई व्यवस्थाएं, भ्रष्टाचार के मामले, पेपर लीक की घटनाएं हुए हैं, यह सब था हमारे सामने था, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी। हमने एक-एक करके हर समस्या का समाधान किया। प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राजस्थान को एक मॉडल स्टेट बनाया है। हमारे सामने एक लंबा रास्ता है। हमें राजस्थान को देश का सबसे विकसित राज्य बनाना है।
हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे राज्य का हर गांव, हर शहर, हर व्यक्ति विकास की इस यात्रा का हिस्सा बने। विकसित भारत के संकल्प की अगुवाई करेगा राजस्थान: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है विकसित भारत 2047 और मुझे उम्मीद है कि राजस्थान इस सपने की अगुवाई करेगा। हम बनेंगे विकसित राजस्थान, तो होगा विकसित भारत की मिसाल । उप मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कल्याणकारी राज्य सरकार के पाँच संकल्प बताएं :
पहला संकल्प- हम राजस्थान को जल संपन्न राज्य बनाएंगे। हर खेत तक पानी, हर घर तक पानी पहुंचाएंगे।
दूसरा संकल्प - हम राजस्थान को रोजगार का केंद्र बनाएंगे। हमारे युवाओं को काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। तीसरा संकल्प- हम राजस्थान को शिक्षा का हब बनाएंगे। हमारे बच्चे दुनिया में कहीं भी जाकर राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। चौथा संकल्प - हम राजस्थान को हरा-भरा बनाएंगे। यह रेगिस्तान का राज्य नहीं, बल्कि हरियाली का प्रदेश कहलाएगा।
पांचवा संकल्प - हम राजस्थान को महिला सशक्तिकरण का मॉडल बनाएंगे। यहां की बेटियां देश की तकदीर बदलेंगी। और सबसे महत्वपूर्ण संकल्प- हम राजस्थान को एक ऐसा राज्य बनाएंगे जहां जाति, धर्म, क्षेत्र का कोई भेदभाव नहीं होगा। जहां सिर्फ काबिलियत की कद्र होगी, सिर्फ मेहनत का सम्मान होगा। अंत में डॉ बैरवा ने कहा कि राजसमंद की इस पवित्र धरा से, महाराणा प्रताप की इस वीरभूमि से, मैं पूरे राजस्थान को संदेश देता हूँ - जब इरादे पक्के होते हैं, तो इतिहास बदल जाता है। राजस्थान का नया इतिहास शुरू हो चुका है!
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
