geetanjali-udaipurtimes

Chittorgarh : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे चित्तौड़गढ़ दौरे पर

सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों का किया भ्रमण

 | 

चित्तौड़गढ़, 11 जुलाई। राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा गुरुवार रात्रि को सांवलियाजी मंदिर के दर्शन किए दर्शन करने के पश्चात चित्तौड़गढ़ के सर्किट हाउस पहुंचे एवं रात्रि विश्राम किया।

शुक्रवार प्रातः उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने भी सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री से भेंट कर जिले से संबंधित विकास योजनाओं एवं गतिविधियों पर चर्चा की। चित्तौड़गढ़ दुर्ग भ्रमण के दौरान डॉ. बैरवा ने दुर्ग स्थित व्यू पॉइंट से नगर के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया और इसकी ऐतिहासिक गरिमा की सराहना की।

कुम्भा महल की प्राचीन स्थापत्य कला और इतिहास से प्रभावित होकर उन्होंने यहां के गौरवशाली अतीत को नमन किया। विजय स्तंभ की भव्यता को निहारते हुए उन्होंने जौहर स्थल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री ने समधिश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिरूपी विशाल मूर्ति के दर्शन किए और जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

श्री कालिका माता मंदिर में उन्होंने मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा महंत श्री राम नारायण पुरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्व प्रसिद्ध मीरा मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने भक्तिरस में लीन संत शिरोमणि मीरा बाई के चरणों में श्रद्धा निवेदित की एवं कुंभ श्याम मंदिर में भी दर्शन किए। दोपहर में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने श्री जैन दिवाकर स्वाध्याय साधना संस्थान में चातुर्मास हेतु पधारे संथारा विशेषज्ञ, स्पष्ट वक्ता पूज्य गुरुदेव धर्म मुनि जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वचन प्राप्त किए।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैन धर्म के सिद्धांत मानव जीवन को दिशा देते हैं और चातुर्मास में साधु-साध्वियों का सान्निध्य जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि धर्म और सेवा के मार्ग पर चलकर हम समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सहित परिजन, उपखंड अधिकारी श्रीमती बीनू देवल, आरटीओ, तहसीलदार राहुल धाकड़, सुधीर जैन, राजेश सेठिया, अर्जुन बैरवा एकियान्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थिसांस्कृतिक

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal