उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा शनिवार को राजसमंद में
राजसमंद ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा शनिवार को राजसमंद में
प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक
राजसमंद 25 जुलाई 2025 । उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा 26 जुलाई, शनिवार को अपने प्रभार जिले राजसमंद के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे सूचना केंद्र में राज्य सरकार के 18 माह में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों, सफलताओं आदि पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे।
इसके पश्चात 11:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। तत्पश्चात दोपहर 12:30 पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।