देवास प्रथम व द्वितीय का जल पिछोला झील में भेजने के लिए कल खोलेंगे बांधों के गेट

प्रभावित लोगों को नदी-नालों से दूर रहने का किया आह्वान

 | 
pichola

उदयपुर 28 मार्च 2022। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार देवास प्रथम (अलसीगढ़) व देवास द्वितीय (आकोदड़ा) बांधों में उपलब्ध जल को पिछोला झील में अपवर्तन करने हेतु मंगलवार 29 मार्च को इन बांधों के गेट खोले जाएंगे।

जल संसाधन खंड के अधिशाषी अभियंता ने समस्त प्रभावित क्षेत्रवासियों मुख्यतः अमरजोक नदी, सीसारमा नदी एवं नांदेश्वर टैंक एवं अन्य संबंधित क्षेत्र के लोगों को जल प्रवाह के दौरान नदी-नालों से दूर रहने एवं अपने मवेशियों को भी दूर रखने का आह्वान किया है ताकि किसी प्रकार के जानमाल की हानि ना हो।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय बैठक में आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल मांग की आपूर्ति के लिए इन बांधों में उपलब्ध जल को पिछोला झील में अपवर्तन करने का निर्णय लिया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News