अमृत स्टेशन राणाप्रतापनगर पर विकास कार्य जोरों पर जारी

राणाप्रतापनगर स्टेशन पर भी स्टेशन पुनर्विकास संबंधित कार्य तीव्र गति से जारी है
 | 
rana pratap nagar station

उदयपुर 9 अक्टूबर 2024। अजमेर मंडल के 15 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विभिन्न यात्री सुविधाओं संबंधित विकास कार्य किये जा रहे हैं । इस योजना के अंतर्गत राणाप्रतापनगर स्टेशन पर भी स्टेशन पुनर्विकास संबंधित कार्य तीव्र गति से जारी है।

rana pratap nagar station

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी के अनुसार वर्तमान में जारी कार्यों के अंतर्गत स्टेशन की मैन बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है और फिनिशिंग का कार्य जारी है जिसके अंतर्गत दरवाजे, खिड़कियां, कलर, लाइट व पानी फिटिंग आदि का कार्य किया जा रहा है। 

rana pratap nagar

इसके अतिरिक्त आउटसाइड बाउंड्री वॉल और प्रवेश द्वार का कार्य भी जारी है इसके पश्चात स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के विकास का कार्य किया जाएगा ।स्टेशन पर यह कार्य इस वर्ष के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है, प्लेटफॉर्म शेल्टर का निर्माण भी लगभग पूर्ण होने को है। 

rana pratap nagar colony

उल्लेखनीय है अमृत स्टेशन योजना के तहत राणाप्रतापनगर पर 20.86 करोड़ रुपये की लागत से कई पुनर्विकास कार्य किए जाएंगे जिनमे अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, मीडियम लेवल प्लेटफार्म नं. 01 का हाई लेवल प्लेटफॉर्म मे उत्थान, प्रवेश कक्ष, यात्रियों के उतरने और चढ़ने के लिए पोर्च, प्लेटफार्मों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, फूड प्लाजा, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय के साथ बेहतर प्रतीक्षा कक्ष, संपूर्ण स्टेशन भवन के आंतरिक सज्जा में सुधार, नए प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं के साथ-साथ नए शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ, बेहतर साइनेज का प्रावधान,लिफ्ट, बेहतर फर्नीचर व 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News