राजस्थान के सुमेरपुर मे 126.58 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

 | 
Sumerpur News

 

Udaipur Times, Sumerpur News, Pali News:  राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए 126.58 करोड़ रूपये की लागत के कुल 100 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। Sumerpur News

पाली पंचायत समिति सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पाली द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने क्षेत्रवासियों को सौंपी। Pali News

इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के 79.18 करोड़ रूपये की कुल लागत से तैयार हो चुके 59 विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने 47.40 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 41 नए कार्यों की आधारशिला रखी। Sumerpur News

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमावत ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने से सुमेरपुर क्षेत्र में सड़कों के जाल और अन्य आधारभूत सुविधाओं (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का बड़े पैमाने पर विस्तार होगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों का आवागमन बेहद सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों के रहन-सहन और सुविधाओं का स्तर भी बेहतर होगा। Pali News

इन कार्यों का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 12 लाख रूपए की लागत से दयालपुरा-मादडी-डेंडा, 25 लाख रूपए की लागत से पाली-मण्डली-डेडा-कुरना-गिरवर-चाणोद सडक, 40 लाख रूपए से बनी पाली-खैरवा-जैतपुरा चौराहा-गुडा-मौकमसिंह-आसन जोधवन-चत्रा-गुडा चौराहा सडक का लोकार्पण किया। Pali News

साथ ही पीडब्लूडी द्वारा 60 लाख रूपए की लागत से संपर्क सडक-सुंदेलाव से चाणोद-साकदरा सडक तक, 37 लाख 70 हजार रूपए की लागत से बनी संपर्क सडक बाला का लोकार्पण किया गया। Sumerpur News

मंत्री कुमावत ने 80 लाख रूपए की राषि खर्च कर बनाई गई सोनाई मांझी से आईचिका सडक, 50 लाख से बनी गुंदोज से कानेलाव सडक, 85 लाख से बनी हेमावास से रामासिया तक, 75 लाख से बनी डरी से मणिहारी तक, संपर्क सडक गिरादडा जागीर, रामासिया-भांवरी-मणिहारी सहित अनेक गांवों के निर्मित सडकों का लोकार्पण किया है।  Pali News

इसी तरह कुमावत ने दो-दो करोड़ की लागत से गांव खैरवा, गुंदोज में अटल पथ के निर्माण कार्य सहित 19 विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। Sumerpur News

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News