देवेन्द्र साहू बने राजस्थान प्रान्तीय तैलिक साहू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

उदयपुर नगर निगम के पार्षद है देवेंद्र साहू

 | 
devendra sahu

उदयपुर जिला तैलिक साहू महासभा के अध्यक्ष पिंटू साहू ने बताया किउदयपुर नगर निगम के पार्षद देवेन्द्र साहू को महासभा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

राजस्थान प्रान्तीय तैलिक साहू महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आसींद नगर पालिका चेयरमैन देवीलाल साहू ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए उदयपुर के पार्षद, कच्ची बस्ती सुधार समिति अध्यक्ष देवेन्द्र साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। देवेन्द्र साहू पूर्व में पिछले सात वर्षों से पूर्व की कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

साहू अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए रहे है। नगर निगम वेंडिंग कमेटी के चुनाव संयोजक के नाते भाजपा समर्थित 10 में से 8 प्रतियाशियों को जीत दिलाकर 60 वर्षाे के इतिहास में कम्युनिस्ट के गढ़ को ध्वस्त किया। उदयपुर में धार्मिक आयोजन गोपालनन्द सरस्वती की गौकथा संयोजक के नाते गौकथा स्थानीय नगर निगम प्रांगण में 2020 मार्च में सफलतापूर्वक आयोजित करवाने में प्रमुख भूमिका निभाई। 

उनका आगामी आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में ज़्यादा से ज़्यादा साहू समाज के योग्य दावेदारों को  भागीदारी दिलाने का प्रयास रहेगा। प्रमुख साहू समाज की मांग समाज के आर्थिक ,व्यावसायिक व सामाजिक विकास के लिए वर्तमान सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व आंध्रप्रदेश की तरह राजस्थान में भी तैल घाणी विकास बोर्ड की स्थापना की जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News