हल्दी और संगीत में देओल परिवार ने खूब किये मज़े

बुधवार को पंजाबी रीति-रिवाज से होगी निकिता की शाही शादी

 | 
deol family wedding in udaipur

उदयपुर, 31 जनवरी 2024। मशहूर अदाकार धर्मेंद्र की नातिन और सनी देओल की भांजी निकिता आज यानि की 31 जनवरी को दुल्हन बनेंगी। उदयपुर की होटल ताज अरावली में निकिता चौधरी एनआरआई बिजनेसमैन ऋषभ के साथ पंजाबी रीति-रिवाज़ से शादी करेंगी। होटल ताज अरावली को अनूठे ढंग से फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है।

30 जनवरी को निकिता चौधरी की रॉयल वेडिंग में मंगलवार को हल्दी की रस्म निभाई गई, और शाम को संगीत सेरेमनी हुई। इसके लिए ताज अरावली होटल को यलो थीम पर सजाया गया। बॉबी के कजिन अभय देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हल्दी रस्म की मस्ती बताई। इससे एक दिन पूर्व सोमवार को मेहंदी की रस्म और गेट-टु-गेदर लंच हुआ था। बुधवार को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी होगी। गौरतलब है कि निकिता चौधरी पेशे से डेंटिस्ट हैं और मां अजिता देओल व पिता किरण चौधरी के साथ ही यूएसए में रहती हैं।

देओल परिवार ने अपनी-अपनी फिल्मों के गानों पर दी परफॉरमेंस

इधर, संगीत सेरेमनी मंगलवार रात को हुई। जिसमें देओल फैमिली के सभी सदस्यों ने स्पेशल परफॉरमेंस दी। बॉबी, सनी और अभय के साथ अन्य परिवार जनों ने भी अपनी-अपनी फिल्मों के गानों पर ज़बरदस्त परफॉर्म किया। बॉबी देओल ने अपनी फिल्म एनिमल के हिट सॉन्ग "जमाल कुदु" पर ऑन डिमांड डांस भी किया।  बुधवार को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी होगी, और शाम को ग्रेंड रिसेप्शन होगा।

सन्नी देओल व परिवार की सुरक्षा में लगे गार्ड

शादी को लेकर होटल ताज अरावली में 3 दिन से देओल फैमिली सहित उनके रिश्तेदार ठहरे हुए हैं। होटल की तरफ से प्राइवेट सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं। होटल ने अपने ​गिनेचुने स्टाफ को ही उनके पास जाने की अनुमति दी है। होटल के स्टाफ को भी मोबाइल से फोटो-वीडियो लेने की सख्त मनाही है। होटल में एंट्री के वक्त स्टाफ के मोबाइल कैमरे पर एक स्टिगर लगा दिया जाता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News