उदयपुर नगर निगम के प्रांगण में बनी शौर्य दीर्घा की हो रही जर्जर अवस्था

श्रृंगार का इंतेजार.... 

 | 
shaurya deergha

उदयपुर नगर निगम प्रांगन में बने शहीद स्मारक के पास बनी शौर्य दीर्घा की हालत लंबे समय से जर्जर अवस्था में होने के चलते पिछले 6 महीनों से उदयपुर के आमजन सहित पर्यटकों के लिए बंद कर रखी है।

लेकिन अभी तक इसकी सुध अधिकारीयों द्वारा नहीं ली गई है, जब महापौर से भी इस बारे में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा की इसकी जाँच इंजीनियर द्वारा करवाई जाएगी और जल्द इसके सुधार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।

गौरतलब है कि नगर निगम में बनाई गई शौर्य दीर्घा में कई महान विभूतियों की जानकारी आमजन सहित उदयपुर शहर में घूमने आने वाले पर्यटकों को मिल सके इसी उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया था लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और निगम के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते शौर्य दीर्घा की हालत इन दिनों जर्जर हो चुकी है लेकिन अभी तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। 

दीर्घा की जर्जर अवस्था को लेकर जब नगर निगम के महापौर गोविंद सिंह टांक से जानकारी लेनी चाही तो महापौर ने पल्ला झाड़ते हुए मीडिया को ही बोल दिया आपको किसने बताया कि शौर्य दीर्घा की जर्जर अवस्था है? मुझे तो इसकी जानकारी नहीं है? अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर पता करवाता हूं। यह बोल कर पल्ला झाड़ दिया।

शौर्य दीर्घा के छज्जे जगह जगह से टूटे हुए है तो वही दीवारों पर भी संद आने से दीवारों की हालत भी ख़राब है, जगह जगह से पेंट और वाल पेपर भी लटक रहा है तो वहीँ छत में भी कई दरारे देखी जा सकती है। ऐसे में शौर्य दीर्घा को अब श्रृंगार का इन्तेजार है लेकिन वो कब होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News