दिनेश कोठारी बने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मानद सदस्य

दिनेश कोठारी शहर के प्रतिष्ठित फोटोग्राफर एवं चित्रकार तथा सेवा निवृत्त RAS अधिकारी है 
 | 
Photographer  dinesh kothari

उदयपुर 23 फरवरी 2026 । प्रसिद्ध फोटोग्राफर एवं चित्रकार तथा सेवा निवृत्त RAS अधिकारी दिनेश कोठारी को देश की प्रतिष्ठित संस्था वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मानद सदस्य नियुक्त किया गया है।

कोठारी के फोटोग्राफ देश की शीर्ष कला संस्थाओं ललित कला अकादमी, इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट, बॉम्बे आर्ट सोसाइटी, तथा उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी में प्रदर्शित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग, राजस्थान एवं कई विदेशी संस्थाओं द्वारा भी उनकी  कृतियों को प्रदर्शित एवं पुरस्कृत किया गया है। 

हाल ही में आयोजित ‘बेस्ट ऑफ इंडिया’ प्रतियोगिता में भी कोठारी ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्हें सिल्वर मेडल और ई-मेरीट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

#DineshKothari #UdaipurNews #RajasthanNews #WildlifePhotography #PhotographyAward #BestOfIndia #UdaipurPhotographer #RajasthanArtists #ArtNewsIndia #WildlifePhotographyAssociation #UdaipurUpdates #LakeCityNews #SilverMedalWinner #RASOfficer #IndianPhotographer

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News