सुथार मादड़ा तालाब तथा मेनार बर्ड विलेज के विकास पर हुई चर्चा

वन विभाग व जीपीएस की बैठक

 | 
bird village

उदयपुर । पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण उदयपुर के सुथार मादड़ा तालाब तथा मेनार पक्षी स्थल के विकास के संबंध में चर्चा हेतु संभागीय वन संरक्षक आर.के. जैन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उप वन संरक्षक सुपांग शशि, मुकेश सेनी, ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर, सदस्य सुहेल मजबूर, इस्माईल अली दुर्गा, डॉ. सतीश कुमार शर्मा एवं पक्षीप्रेमी दर्शन मेनारिया आदि उपस्थित हुए।

जैन ने बताया कि सुथार मादड़ा तालाब तथा मेनार पक्षी स्थल के विकास हेतु आरएसएमएम द्वारा कुल 15 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है जिसमें सुथार मादड़ा तालाब के लिए 10 लाख रुपये एवं बर्ड विलेज मेनार तालाब के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। बैठक में यह तय किया गया कि सुथार मादड़ा तालाब को एक ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए क्षतिग्रस्त भवन के रिपेयर, आवास सुधार, पुस्तकालय विकास, डस्टबीन निर्माण, स्थानीय जनता हेतु मगरमछ सुरक्षा स्थल विकास, वाटर पम्प व्यवस्था, वृक्षारोपण, खरपतवार उन्मूलन आदि कार्य करने का निर्णय लिया गया। यह कार्य उदयपुर (उत्तर) वनमण्डल की देखरेख में संपादित कराये जायेगे।

इसी तरह महत्वपूर्ण पक्षी स्थल घोषित मेनार गांव के धण्ड तालाब तथा भ्रम तालाब के विकास हेतु कई निर्णय लिये गये। इन दोनो जलाशयों को पक्षी व पक्षीप्रेमी हेतु और उपयुक्त बनाने के लिए आवास विकास, क्षेत्र की सफाई, लाईब्रेरी विकास, पर्यटको के बैठने हेतु बैंचों का निर्माण, पर्यटकों हेतु साईनेज बोर्ड लगाने आदि कार्य सम्पादित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्य भी वन विभाग की देख रेख में संपादित होगा। इसके लिए संभागीय वन संरक्षक आर.के.जैन, ने इन कार्याे को सम्पादित करने हेतु षिघ्र आवष्यक तखमीने बनाने के निर्देष दिये ताकि कार्याे को शीघ्र सम्पादित किया जा सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News