District Collector ने कैलाशपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए

 | 
District Collector Udaipur

उदयपुर, 17 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार District Collector Arvind Poswal ने शनिवार को Primary Health Center (PHC) कैलाशपुरी का निरीक्षण किया।।

District Collector पोसवाल  ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप यहां दी जारी सुविधाओं व सेवाओं के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने मुफ्त दवा, जांच, परिसर की साफ सफाई के अवलोकन के साथ मरीजों को दी जा रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में जानकारी ली और राज्य सरकार की Flag Ship Scheme मुख्यमंत्री दवा योजना, मुख्यमंत्री जांच योजना, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में अवगत कराते हुए कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भी संवाद किया। 

केंद्र के प्रभारी ने विभिन्न रिकॉर्ड्स और दी जा रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। District Collector ने कहा कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन को आवश्यक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभता से प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News