जिला कलक्टर ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़  की  खबरें पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

चित्तौड़गढ़, 31 मार्च 2026

1.जिला कलक्टर ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को जिला कारागृह, चित्तौड़गढ़ का निरीक्षण कर वहां बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कारागृह में स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा कारागृह परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। जिला कलक्टर ने कारागृह में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए बंदियों के पुनर्वास एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक तथा उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ बीनू देवल, जेलर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

2.जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित अवैध वाहनों की नियमित जांच के निर्देश

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने संभावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर नियमित रूप से विशेष जांच अभियान चलाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

3. मादक पदार्थ तस्करी में 3 साल से फरार टॉप 10 में शामिल पांच हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त मुकेश डांगी गिरफ्तार 

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा पुलिस की कार्यवाही।* चित्तौड़गढ़, 31 मार्च 2026 जिले की शंभूपुरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ अवैध डोडाचूरा तस्करी मे 3 साल से फरार टॉप 10 में शामिल पांच हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त मुकेश डांगी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी शंभूपुरा के के अन्य एन.डी.पी.एस के मामले में वांछित हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज मीना व कानि.नरेश ,रामकिशन ,योगेन्द्र की टीम गठित की गई। जानकारी अनुसार 1 अप्रैल 2023 को पुलिस शंभूपुरा द्वारा दौराने नाकाबंदी सरहद भाटियो का खेडा अरणोदा गिलूण्ड रोड पर एक पिकअप से करीब 8 क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया था जिसमें मौके पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। व मौके से मुकेश डांगी पिता रामलाल उर्फ रामा डांगी निवासी जूना मायरा थाना शंभूपुरा जिला चित्तौडगढ फरार हो गया था।

जिसकी उसके निवास स्थान व सम्भावित स्थानो पर मुखबीर तन्त्र के जरिये सुचना प्राप्त कर गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त मुकेश डांगी पिछले 3 वर्ष से फरार है व पुलिस थाना शंभूपुरा के 135 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा के एनडीपीएस के अन्य प्रकरण में वांछित चल रहा है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ द्वारा 5000/- हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ है 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News