ज़िला कलेक्टर ने किया सज्जनगढ़ लॉयन सफारी पार्क का अवलोकन

निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

 | 
District Collector Nimit Mehta

 उदयपुर, 01 अगस्त। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को सज्जनगढ़ में निर्माणाधीन लॉयन सफारी पार्क स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

उन्होंने पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि यह परियोजना उदयपुर के पर्यटन विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। लॉयन सफारी शुरू होने से जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, वहीं क्षेत्रीय रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इस दौरान उन्होंने ने पार्क की बाउंड्री वॉल, एंट्री गेट, ट्रेकिंग रूट, पानी की व्यवस्था, और शेर के जोड़े के लिए बनाए गए बाड़े आदि का अवलोकन करते हुए निर्माण संबंधित जानकारियां ली एवं निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन हो। इस दौरान यूडीए आयुक्त राहुल जैन, उप वन संरक्षक वन्यजीव यादवेंद्र सिंह चूंडावत आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News