नव मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए प्रमाण-पत्र

जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न, कलक्टर-एसपी ने जताया सभी का आभार

 | 
election

उदयपुर 27 अप्रेल 2024। लोकसभा आम चुनाव 2024 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को उदयपुर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर भागीदारी निभाने वाले हर मतदाता का जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने का आभार जताया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी पोसवल ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए टीम इलेक्शन उदयपुर के सभी अधिकारी-कार्मिकों का भी आभार जताया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शोभागपुरा, फतेहपुरा, पुलां, डागलियों के मगरी, भुवाणा, सैंट ग्रेगोरियस, सैंट एंथोनी, बंजारा बस्ती, श्रमजीवी कॉलेज, फतह स्कूल, देबारी आईटीआई कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय मावली मतदान केन्द्रों एवं मावली एसडीएम कार्यालय व गिर्वा पंचायत समिति स्थित कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र प्रदान कर बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News