जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जेल का निरीक्षण

कुलदीप शर्मा एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने किया केन्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक जेल निरीक्षण

 | 
DLSA


उदयपुर 4 मई 2024 । सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशो के क्रम में कुलदीप शर्मा एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा केंद्रीय कारागृह एवम् महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। 

वक्त निरिक्षण राज पाल सिंह अधीक्षक केंद्रीय कारागृह उदयपुर उपस्थित रहे । साप्ताहिक जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, सजायाब बंदीजन की अपील एवं पेरोल, चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, वाटर कूलर इत्यादि की जानकारी ली गई। 

कुलदीप  शर्मा एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की अध्यक्षता में बाल विवाह रोको अभियान के तहत गायत्री सेवा संस्थान के सभागार में आयोजित बैठक में समस्त स्टेकहोल्डर द्वारा अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर पोस्टर का भी विमोचन किया गया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News