बड़े दिनों के बाद डबल राहत, न कोई पॉजिटिव, न हीं किसी की मौत

सैंपल लिए गए सभी 1254 लोग नेगेटिव

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56170

उदयपुर 30 जून 2021। कोरोना की दूसरी लहर में आज जुन के आखिरी दिन डबल राहत की खबर मिली है। आज जिले में न तो कोरोना से किसी ने जान गँवाई और न ही किसी की पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। हालाँकि अब तक ज़िले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 56 हजार के पार पहुँच गया है। आज सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0% रहा जबकि कल 0.57% और परसो 0.77% था।   

पिछले तीन हफ़्तों से ज़िले में कोरोना का क़हर लगातार कम हो रहा है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित तथा मई माह 20843 मरीज़ संक्रमित पाए गए थे यानि औसतन 693 प्रतिदिन जबकि 31 मार्च 2021 तक 13292 मरीज़ पाए गए थे।। वहीँ जून माह के 30 दिन में 588 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की बुधवार को 1254 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से सभी 1254 नेगेटिव और कोई भी कोरोना पॉज़िटिव नहीं पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56170 हो गया है, जबकि 55376 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 24 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस 55 रह गए हैं। जबकि  कोरोना से अब तक का मौतों का आंकड़ा 739 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News