बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर पर डॉ अब्बास हकीम की मिलेगी सेवाएं

सोसायटी द्वारा संचालित बोह‌रा यूथ मेडिकेयर सेंटर में मरीज़ों का इलाज काफ़ी रियायती दर पर किया जाता है

 | 
bohra youth medicare centre

उदयपुर 2 अगस्त 2025। दाऊदी बोहरा जमात एवं बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी द्वारा संचालित बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर में बरसों कुवैत में अपनी मेडिकल सेवा देने वाले अनुभवी डा. अब्बास अली हकीम अगस्त 2025 माह  से हर रोज़ सुबह 8.30 से 12.30 बजे तक अपनी सेवा देने के लिए मौजूद रहेंगे। 

Dr Abbas hakeem

इस अवसर पर दाऊदी बोहरा जमात के सचिव फ़िरोज़ हुसैन टीन वाला, उपाध्यक्ष अबरार अहमद कत्थावाला, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी के संरक्षक आबिद हुसैन अदीब, चेयरपर्सन कमांडर मंसूर अली बोहरा, हिबतुल्लाह अत्तारी, बोहरा युथ संस्थान के महासचिव युसूफ अली आरजी, मुल्ला पीर अली, आसिफ मसूद शाह, बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मिंयाजी, सचिव सरफ़राज़ राजनगर वाला, डॉ इस्हाक़ शाह, डॉ रेहाना बानू, शब्बीर नासिर एवं बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर के समस्त स्टाफ मौजूद थे।  

क्या है बोह‌रा यूथ मेडिकल रिलीफ़ सोसायटी ?

बोह‌रा यूथ मेडिकल रिलीफ़ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मिंयाजी ने बताया कि हमेशा गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदो की सेवा के लिए हमारी सोसायटी प्रतिबद्ध है। सोसायटी द्वारा संचालित बोह‌रा यूथ मेडिकेयर सेंटर में मरीज़ों का इलाज काफ़ी रियायती दर पर किया जाता है। मेडिकल कंसल्टेंसी के साथ मरीज़ो को मुफ्त दवा भी प्रदान की जाती हैं, और अपनी एंबुलेंस सेवाओं का लाभ भी दिया जाता हैं। साथ ही में ज़रूरतमंद मरीज़ों को पुनर्वास उपकरण जैसे मेडिकल बेड, वॉकर, व्हीलचेयर आदि प्रदान करके समाज को चिकित्सा सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए हैं।

bohra youth medical relief society

बोह‌रा यूथ मेडिकल रिलीफ़ सोसायटी के सचिव सरफ़राज़ राजनगर वाला ने बताया कि इसके अलावा, समाज के सदस्यों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के प्रयास में मधुमेह, हृदय रोग, अस्थि रोग, न्यूरोलॉजी, नेत्र रोग आदि पर मुफ्त स्वास्थ्य जागरूकता और जांच शिविर भी समय समय पर आयोजित किये जाते हैं। 

आपको बता दे कि बोह‌रा यूथ मेडिकल रिलीफ़ सोसायटी नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर, इसके ज़रिए से जरूरतमंद मरीज़ों को रक्त यूनिट भी उपलब्ध कराकर करके समाज-जन की मदद करते हैं। इसके अलावा, लंबे समय से बीमारियों से पीड़ित मरीज़ों और आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक सर्जरी कराने वाले मरीज़ों को वित्तीय lसहायता भी प्रदान की जाती हैं।