विश्व शांति के लिए देव यात्रा पर निकले डॉ अगोरी शैलेन्द्र नाथ ने किए श्रीनाथजी के दर्शन
स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
राजसमंद/नाथद्वारा 10 अप्रैल 2026। विश्व प्रसिद्ध संत एवं योग साधक डॉक्टर अगोरी शैलेन्द्र नाथ आज नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में विधिवत दर्शन कर देश व संसार में शांति की कामना की।
डॉक्टर अगोरी शैलेन्द्र नाथ इन दिनों विश्व शांति के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले वे कामाख्या देवी मंदिर सहित अन्य देवस्थानों पर भी पूजा-अर्चना कर चुके हैं। नाथद्वारा पहुंचकर उन्होंने भगवान श्रीनाथजी के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संसार में चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण हालात को समाप्त कर शांति स्थापित हो।
उन्होंने प्रभु से अरदास की कि “संसार में कहीं भी युद्ध न हो, निर्दोष लोगों की जान न जाए और हर देश में भाईचारा व शांति कायम रहे।” उन्होंने बताया कि वे इसी संकल्प के साथ देव यात्रा पर निकले हैं, ताकि आध्यात्मिक ऊर्जा के माध्यम से विश्व में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके।
इस दौरान डॉक्टर अगोरी शैलेन्द्र नाथ ने राजनीतिक बयान भी दिया। उन्होंने आगामी समय में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि वहां राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
वही महाकाल सेना के संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष स्वामी आलोक गिरी महाराज मौजूद रहे ,नाथद्वारा में उनके आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
#Nathdwara #Shrinathji #RajasthanNews #UdaipurNews #Rajsamand #SpiritualIndia #WorldPeace #AghoriBaba #TempleNews #IndiaSpiritual #BreakingNewsRajasthan #WestBengalPolitics #MahakalSena
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
