डॉ. अलका अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच पर नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से नवाज़ा गया

यू एस ओस्तवाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की प्राचार्या है डॉ. अलका अग्रवाल

 | 
dr alka agarwal

उदयपुर 14 मार्च 2023 । यू एस ओस्तवाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की प्राचार्या एवं प्रोफेसर डॉ. अलका अग्रवाल को 12 मार्च दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड प्रतिभा से सम्मानित किया गया। इस दौरान कई देश और विदेश के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में डॉ. अलका अग्रवाल को अवार्ड से नवाज़ा गया । 

प्रोफेसर डॉ. अलका अग्रवाल ने कहती है की उद्योग जगत की बात हो या फिल्म जगत की विज्ञान का क्षेत्र हो या देश की रक्षा का आज ऐसा कोई क्षेत्र नही है, जिसमे महिलाओं ने परचम ना लहराया हो। 

प्रोफेसर डॉ. अलका अग्रवाल का चयन कार्यस्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया। प्रोफेसर डॉ. अलका अग्रवाल को नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड से नवाज़े जाने पर ओस्तवाल एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक उमराव सिंह ओस्तवाल एवं निदेशक विजय सिंह ओस्तवाल ने हाद्रिक अभिनंदन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News