डॉ. अशोक शर्मा ने फिर संभाला बड़गांव सैटेलाइट अस्पताल का पदभार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्रामीणों ने फूलों और गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत

 | 
Dr. Ashok Sharma being welcomed by villagers with garlands and flowers at Badgaon Satellite Hospital, Udaipur

उदयपुर 9 फरवरी 2026 - बड़गांव स्थित सैटेलाइट अस्पताल से एपीओ किए गए डॉक्टर अशोक शर्मा ने करीब सवा दो माह बाद सोमवार को बतौर प्रभारी दोबारा ज्वाइनिंग कर ली। डॉ. शर्मा को 28 नवंबर 2025 को एपीओ किया गया था, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट द्वारा एपीओ आदेश को क्वैश किए जाने के बाद डॉ. शर्मा ने सोमवार को पुनः पदभार ग्रहण किया। ज्वाइनिंग के दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ अस्पताल पहुंचे और डॉ. शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें साफा और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और डॉ. शर्मा के पुनः कार्यभार संभालने पर संतोष व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News