डॉ. भामिनी जाखेटिया मुंबई में सम्मानित
गीतांजलि हॉस्पिटल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ है डॉ. भामिनी जाखेटिया
उदयपुर 16 जनवरी 2025। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भामिनी जाखेटिया को प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (FOGSI) द्वारा वर्ष 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ शोध लेख के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन, मुंबई में सम्मानित किया गया।
यह महत्वपूर्ण शोध कार्य गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में ही किया गया था। इसके साथ ही, डॉ. भामिनी ने सम्मेलन के दौरान स्त्री रोग कैंसर से संबंधित डेटा का प्रस्तुतीकरण भी किया।