डॉ.देवीलाल चौधरी भ्रष्टाचार मुक्त भारत राजस्थान के अध्यक्ष नियुक्त

उपस्थित सदस्यों ने तिरंगे उपरने पहना कर अभिनन्दन किया
 | 
dr devilal choudhary

उदयपुर।  भ्रष्टाचार मुक्त भारत राजस्थान की बैठक शनिवार सायं 5 बजे आरटीडीसी होटल कजरी शास्त्री सर्कल में राष्ट्रीय संयोजक हरीश कुमार सुहालका  की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से डॉ.देवीलाल चौधरी एडवोकेट को नियुक्त किया।

नवनियुक्त डॉ.देवीलाल चौधरी एडवोकेट को उपस्थित सदस्यों ने तिरंगे उपरने पहना कर अभिनन्दन किया।

बैठक मे कृष्ण कुमार तिवारी, पीयूष जोशी ,श्याम लाल शर्मा, एडवोकेट पीआर सालवी, सुख संपत बागड़ी मीणा, मुकेश त्रिपाठी ,सुरेश त्रिपाठी ,डूंगर सिंह,श्रीमती भावना सुहालका आदि उपस्थित थे।

उक्त जानकारी भ्रष्टाचार मुक्त भारत राष्ट्रीय संयोजक हरीश कुमार सुहालका ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News