गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. दिलीप जैन को ACI लंदन की फेलोशिप

वर्ष 2026 के लिए “फेलो ऑफ ACI लंदन” की उपाधि प्रदान की गई

 | 
Dr Dilip Jain

उदयपुर 11 मार्च 2026। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप जैन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें एकेडमी ऑफ कार्डियोवैस्कुलर इंटरवेंशन्स (ACI), लंदन द्वारा वर्ष 2026 के लिए “फेलो ऑफ ACI लंदन” की उपाधि प्रदान की गई है।

डॉ. जैन ने कोरोनरी इंटरवेंशन के क्षेत्र में निर्धारित प्रशिक्षण पूर्ण करते हुए उत्कृष्ट दक्षता प्रदर्शित की, जिसके आधार पर उन्हें यह फेलोशिप प्रदान की गई। यह सम्मान हृदय रोगों की जटिल एंजियोग्राफी एवं इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता और उच्च स्तरीय योगदान के लिए दिया जाता है।

उदयपुर और पूरे मेवाड़ क्षेत्र के लिए गौरव एवं सम्मानजनक का विषय है। इस उपलब्धि से यहां की हृदय चिकित्सा सेवाओं को और अधिक पहचान मिलेगी।

#UdaipurNews #RajasthanNews #MewarNews #UdaipurDoctors #MedicalAchievement #Cardiology #HeartSpecialist #DrDilipJain #GeetanjaliHospital #HealthcareIndia #InterventionalCardiology #MedicalExcellence