डॉ.गौरव, डॉ. ऋषि और डॉ.अतुल I.A.C.M. की फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय मेडिकल सम्मेलन
 | 
IACM Award

उदयपुर 5 अक्टूबर 2024। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के टीबी एंड चेस्ट विशेषज्ञ डॉ.गौरव छाबड़ा ,डॉ. ऋषि कुमार शर्मा और डॉ.अतुल लुहाड़िया को टीबी एंड रेस्पिरेट्री मेडिसिन क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए आई.ए.सी.एम. फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

आई.ए.सी.एम. फेलोशिप अवार्ड इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लीनिकल मेडिसिन द्वारा उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय मेडिकल सम्मेलन में प्रदान किया गया। 

सम्मेलन के मुख्य अतिथि आर .एन.टी.मेडिकल कॉलेज ,उदयपुर के प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर डॉ. विपिन माथुर द्वारा सभी चुने हुए डॉक्टर्स को फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News