उदयपुर के डॉ इकबाल सक्का ने राई के बराबर दिवाली की पूजा थाली बनाई

 | 
Dr Iqbal Sakka

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी और 211 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रोफेसर डॉक्टर इकबाल सक्का ने दीपावली के पावन पर्व पर लेंस से देखने पर आश्चर्यचकित कर देने वाली कलाकृतियां बनाई हैं।

लेंस से देखने पर ही दिखाई देने वाली यह चांदी की दीपावली पूजा थाली पान के आकार की है। मात्र 1 सेंटीमीटर की थाली में राई के दाने से भी छोटी कलाकृतियां सजाई गई हैं -

  • 1 मिलीमीटर का बत्ती लगा हुआ सोने का दीपक
  • 1 मिलीमीटर का सोने का चावल
  • 1 मिलीमीटर का सोने का पानी पात्र / कटोरा
  • 1 मिलीमीटर की सोने की कुमकुम की डिब्बी
  • 1 मिलीमीटर का सोने का नारियल
  • 1 मिलीमीटर का कलावा
  • 1 मिलीमीटर का छेद वाला सोने-चांदी का सिक्का
  • 1 मिलीमीटर की चांदी की दो पगल्या

इसे बनाकर डॉक्टर सक्का ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। डॉक्टर सक्का ने बताया कि दीपावली की पूजा थाली को बनाने में 3 दिन का समय लगा है। आधा ग्राम चांदी और आधा ग्राम सोने से बनी यह कलाकृति विश्व की सबसे छोटी दीपावली पूजा थाली है।

डॉ. सक्का का मानना है कि भारत के हर घर में लक्ष्मी माता का प्रवेश हो और लक्ष्मी माता घर-घर में खुशियों का तोहफा भेंट कर आशीर्वाद देकर जाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News