डॉ सक्का ने बनाया विश्व का सबसे छोटा सोने का टेबल टेनिस सेट
उदयपुर 21 अप्रैल 2026। शहर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी 121 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इकबाल सक्का ने लेंस की मदद से देखे जाने वाला चने की दाल के बराबर विश्व टेबल टेनिस दिवस पर 23 तारीख को100 वर्ष होने पर होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज विश्व का सबसे छोटा सोने का टेबल टेनिस सेट बनाया है।
साइज मात्र 4 गुना 3 मिलीमीटर का टेनिस टेबल साथ में नेट दो रॉकेट दो, दो,मिलीमीटर के व आधा मिलीमीटर की टेनिस बॉल बनाकर विश्व का सबसे छोटा सोने का टेबल टेनिस सेट बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। चने की दाल की साइज की इन कलाकृतियों का वजन मात्र 200 मिलीग्राम सोना है।
विश्व के सबसे छोटे टेबल टेनिस सेट को बनाने में 56 घंटे का समय लगा है। डॉक्टर सक्का जल्दी ही विश्व की सबसे छोटी इन कलाकृतियों को भारत सरकार की तरफ से विश्व के सबसे बड़े टेबल टेनिस संग्रहालय शंघाई शहर चीन में भेंट करेंगे। इसके लिए डॉक्टर सक्का ने प्रधानमंत्री को वह खेल मंत्री को पत्र लिखकर अवगत किया है।
#Udaipur #RajasthanNews #DrIqbalSakka #WorldRecord #GoldArt #MiniatureArt #TableTennis #WorldTableTennisDay #IncredibleIndia #MakeInIndia #UdaipurNews #RajasthanArtist #IndiaPride #LocalToGlobal
