आरएसएस के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत उदयपुर पहुंचे

अगले 2 दिन तक मोहन भागवत विद्या निकेतन स्कूल में रहेंगे

 | 
RSS Chief Mohan Bhagwat reached udaipur

उदयपुर 8 जून 2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे। सुबह 7:00 बजे मोहन भागवत ट्रेन से उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां से वे विद्या निकेतन स्कूल गए। 

अगले 2 दिन तक मोहन भागवत विद्या निकेतन स्कूल में रहेंगे जहां द्वितीय वर्ग विशेष में स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। दरअसल प्रथम वर्ष पूर्ण कर एक से अधिक शाखाओं की देखरेख करने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के स्वयंसेवकों का द्वितीय वर्ष विशेष शिविर आयोजित होता है और इसी शिविर में मोहन भागवत भी पहुंचे हैं। 

mohan bhagwat

गुरुवार और शुक्रवार को मोहन भागवत अपना पूरा समय संघ शिक्षा वर्ग में आए शिक्षार्थियों के लिए देंगे और इस दौरान वे शिक्षार्थियों से परिचय, अनौपचारिक वार्ता, बौद्धिक और जिज्ञासा के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News