डॉ. नुरुद्दीन बोहरा ने PDCET 2026 में हासिल की ऑल इंडिया 63वीं रैंक
उदयपुर 14 मई 2026 । शहर के युवा एवं प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. नूरुद्दीन बोहरा ने PDCET परीक्षा 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 63वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह परीक्षा चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसमें कुल उपलब्ध सीटों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में हासिल की गई यह सफलता डॉ. बोहरा की मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं चिकित्सा क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
डॉ. बोहरा वर्तमान में शाहपुरा के कृष्णा हॉस्पिटल में फैमिली फिजिशियन के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे दिल्ली के ESIC हॉस्पिटल एवं दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल के साथ-साथ भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल एवं अरिहंत हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
व्यस्त चिकित्सकीय जिम्मेदारियों के बावजूद डॉ. बोहरा ने नियमित एवं अनुशासित ढंग से अपनी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उनकी यह उपलब्धि विद्यार्थियों एवं युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक मिसाल मानी जा रही है।
परिजनों एवं सहयोगियों के अनुसार डॉ. नूरुद्दीन बोहरा बचपन से ही मेधावी, मेहनती एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। सहयोगियों का कहना है कि मरीजों के उपचार के दौरान वे अत्यंत संवेदनशीलता एवं धैर्य के साथ पेश आते हैं। वे मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हैं तथा उपचार एवं दवाइयों से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में समझाने का प्रयास करते हैं।
डॉ. नूरुद्दीनबोहरा ने चीन से MBBS की पढ़ाई के दौरान शानडोंग फर्स्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी की चीनी कम्युनिकेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल स्टूडेंट्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। अपनी MBBS की पढ़ाई के दौरान डॉ. बोहरा को नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त हुए जिससे उनकी बहु प्रतिभा का पता चलता है। उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में दो बार बेस्ट DNB रेजिडेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वे महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं।
कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. बोहरा को अमेरिकन फाउंडेशन फॉर मुस्लिम ऑफ इंडियन ओरिजन द्वारा ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे राजस्थान चैप्टर ऑफ स्पाइस रूट के PG कोऑर्डिनेटर का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
#DrNuruddinBohra #PDCET2026 #AIR63 #Udaipur #MedicalAchievement #DoctorSuccess #RajasthanNews #KrishnaHospital #MedicalExcellence #InspiringJourney
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
