डॉ. पुष्पा खमेसरा स्वदेश सम्मान-2024 से सम्मानित

फिलेटेली को शिक्षा व पर्यावरण से जोड़कर जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास हेतु डॉ. खमेसरा को यह सम्मान दिया गया

 | 
dr pushpa khamesara

उदयपुर 31 जनवरी 2024। जानी मानी डाक टिकट संग्रहणकर्ता डॉ पुष्पा खमेसरा को हाल ही में होप इंटरनेशनल संस्था महाराष्ट्र द्वारा स्वदेश सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। 

फिलेटेली के क्षेत्र मे लम्बे समय  से कार्य करने व फिलेटेली को शिक्षा व पर्यावरण से जोड़कर जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास हेतु डॉ. खमेसरा को यह सम्मान दिया गया। 

विश्व विख्यात डाक टिकट संग्रहकर्ता उदयपुर निवासी डॉक्टर पुष्पा खमेसरा के डाक टिकट संग्रह में भारत सहित विश्व के विभिन्न 372 देश से जारी किए गए 14000 से ज्यादा देशों के डाक टिकट शामिल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News