डॉ. राहुल जैन RNT मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक के पद पर नियुक्त

डॉ. जैन वर्ष पिछले आठ वर्षों से अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं
 | 

उदयपुर 13 मार्च 2026। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर डॉ. राहुल जैन को रविन्द्र नाथ टेगौर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. जैन वर्ष पिछले आठ वर्षों से अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में ज़िला चिकित्सालय अंबामाता तथा हिरण मगरी स्थित सैटेलाइट चिकित्सालय में सेवाएँ दे रहे हैं। डॉ. जैन मूलतः चित्तौड़गढ़ जिले के बानसेन ग्राम निवासी है और उनके पिता डॉ. आर.सी. जैन RNT मेडिकल कॉलेज उदयपुर के पैथोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

अधीक्षक डॉ. जैन ने चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्राथमिकताएं तय की हैं। इनमें गंभीर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आपातकालीन इकाई में वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर व्यवस्था को मजबूत करना प्रमुख है। उन्होंने अस्पतालों में सुबह के समय ओपीडी में भीड़ कम करने तथा शाम व रात के समय सामान्य रोगियों को चिकित्सकों के निजी निवास पर नहीं जाए इस हेतु रात्रिकालीन ओपीडी प्रारंभ करने, पशु चिकित्सालय एवं अस्पताल के पास स्थित अन्य रिक्त स्थानों का अधिग्रहण, दक्षिणी राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को बेहतर इलाज व परामर्श उपलब्ध कराने के लिए जनजाति शोध, निदान एवं सलाह केंद्र स्थापित करना शामिल है। 

इसके अलावा RNT मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शोध कार्यों में वृद्धि, कॉन्फ्रेंस एवं सेमिनारों के आयोजन पर भी जोर दिया है, जिससे संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में सुधार हो सके।

महाराणा भूपाल चिकित्सालय एवं पन्ना धाय चिकित्सालय में अत्यधिक भीड़ और पार्किंग समस्या को देखते हुए डॉ. जैन ने हिरण मगरी एवं अंबामाता सैटेलाइट चिकित्सालयों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की यूनिट के माध्यम से सशक्त बनाने की योजना बनाई है, ताकि सामान्य रोगों से ग्रसित मरीज वहीं उपचार करा सकें और मुख्य अस्पतालों पर दबाव कम हो। इसके अतिरिक्त बड़ी स्थित मेडिकल कॉलेज कैंपस को विकसित कर कुछ विभागों को वहां स्थानांतरित करने की योजना भी है, जिससे महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भीड़ और पार्किंग की समस्या में राहत मिल सके। मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय में सायंकालीन प्रशिक्षण क्लिनिक को पुनः शुरू करने की पहल भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal