डॉ. रत्ना सिसोदिया अंतरराष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टोरल कार्यक्रम में पर्यवेक्षक नियुक्त

डॉ. रत्ना सिसोदिया इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अकादमिक कार्यों का मार्गदर्शन करेंगी
 | 
dr ratna sisodiya

उदयपुर 21 दिसंबर 2024। रेजियो कैलाब्रिया, इटली स्थित मेडिटेरेनिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स रिसर्च (एमआईसीएचआर) ने डॉ. रत्ना सिसोदिया को “नई प्रौद्योगिकियां, कानून और सामाजिक विज्ञान“ विषय में अंतरराष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टोरल कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। 

डॉ. रत्ना सिसोदिया इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अकादमिक कार्यों का मार्गदर्शन करेंगी और उनके शोध तथा वैज्ञानिक प्रचार-प्रसार में सहायता प्रदान करेंगी। उनकी भूमिका कार्यक्रम के सफल समापन में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

डॉ. रत्ना सिसोदिया की इस नियुक्ति को उनकी विशेषज्ञता और शोध कार्यों के प्रति समर्पण के रूप में मान्यता मिली है। एमआईसीएचआर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कई विश्वविद्यालय इकाइयों और अनुसंधान केंद्रों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि एमआईसीएचआर का मुख्यालय मेडिटेरेनी यूनिवर्सिटी, विधि, अर्थशास्त्र और मानविकी विभाग वाया यूनिवर्सिटा, सिटाडेला यूनिवर्सिटेरिया, रेजियो कैलाब्रिया में स्थित है। यह प्रतिष्ठित केंद्र 31 जनवरी, 2017 को स्थापित किया गया था और मानवाधिकार अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News