डॉक्टर सक्का ने सुई के छेद से आर पार होने वाला भारत का नक्शा एवं तिरंगा बनाया

गणतंत्र दिवस पर डॉ इक़बाल सक्का की विशेष प्रस्तुति
 | 
dr iqbal sakka

उदयपुर 23 जनवरी 2024। शहर के स्वर्ण शिल्पी सौ प्रकार के विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इक़बाल सक्का ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश को समर्पित करने के लिए सोने से भारत की सर जमीन पर सुई के छेद से आर पार होने वाला विश्व का सबसे छोटा भारत का नक्शा और तिरंगा झंडा बनाया। 

iqbal sakka

डॉक्टर इकबाल सक्का ने बताया इससे पहले दिल्ली के पायलट पति पत्नी तनेजा दंपति गौरव तनेजा ऋतुरानी तनेजा ने विमान उड़ाकर अमेरिका के आसमान में  350 किलोमीटर का 3 घंटे में विश्व का सबसे बड़ा भारत का नक्शा बनाकर एक नया इतिहास रचा था। डॉक्टर सक्का ने ठीक इसके विपरीत लाखों गुना छोटा भारत की सर जमीन पर 0.00 मिली ग्राम सोने में सिर्फ 2 मिली मीटर का भारत का नक्शा और साथ में एक मिलीमीटर का तिरंगा झंडा 36 घंटे में बनाकर सुई की नोक पर सजाकर एक नया इतिहास रच डाला है।  

सक्का ने बताया कि विश्व की सबसे छोटी इन कलाकृतियों को देश के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली को भेंट करेंगे इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कला एवं सांस्कृतिक मंत्री व राष्ट्र आधुनिक कला संग्रहालय के महासचिव को पत्र लिखा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News