गीतांजली के डॉ सौम्या को मिला “यंग ऑर्थोपेडिक सर्जन ऑफ द ईयर” गोल्ड मेडल सम्मान

यह सम्मान उन्हें शोल्डर एवं नी आर्थ्रोस्कोपी तथा स्पोर्ट्स इंजरीज़ के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।
 | 
Dr Saumya Agarwal

उदयपुर 23 जनवरी 2026। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (GMCH), उदयपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सौम्या अग्रवाल को राजस्थान ऑर्थोपेडिक्स स्टेट कॉन्फ्रेंस ROSACON 2026, पुष्कर में आयोजित समारोह के दौरान “यंग ऑर्थोपेडिक सर्जन ऑफ द ईयर” का गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें शोल्डर एवं नी आर्थ्रोस्कोपी तथा स्पोर्ट्स इंजरीज़ के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और नवाचार के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सौम्य अग्रवाल ने इस उपलब्धि को गीतांजली हॉस्पिटल परिवार को समर्पित करते हुए विशेष रूप से गीतांजली ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, डीन डॉ. संगीता गुप्ता, मेडिकल सुप्रीनटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह, आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. रामावतार सैनी अपने सहयोगी चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने निरंतर उनका मार्गदर्शन एवं समर्थन किया।

गीतांजली हॉस्पिटल प्रबंधन ने डॉ. सौम्य अग्रवाल को इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#GeetanjaliHospital #UdaipurNews #DrSoumyaAgrawal #ROSACON2026 #OrthopedicSurgeon #UdaipurDoctors #RajasthanHealthcare #SportsInjurySpecialist #MedicalExcellence #UdaipurRajasthan