डॉ अशोक वर्मा RNT के नए प्रिंसिपल पद पर नियुक्त

उदयपुर से कुल 9 डॉक्टर्स ने प्रिसिंपल पद के लिए अप्लाई किया था।
 | 
RNT
उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल डॉक्टर अशोक वर्मा होंगे। इसके आदेश गुरुवार कों जारी कर दिए गए। इससे पहले डॉ. लाखन पोसवाल इस पद पर नियुक्त थे, जिनका कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्य सरकार ने नए प्रस्ताव मांगे थे। जिनमें डॉ. अशोक वर्मा को यह दायित्व सोंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर मेडिकल कॉलेज के अलावा अजमेर और कोटा मेडिकल कॉलेजों के लिए नए प्रधानाचार्य और नियंत्रकों के पदों पर बदलाव किया गया है। गुरुवार को शासन सचिव अशोक कुमार सोनी ने तीनों मेडिकल कॉलेजों में नई पदस्थापन सूची जारी की है। 

उल्लेखनीय है कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हुए नए प्रिंसिपल डॉ. अशोक वर्मा इससे पहले पूर्व अतिरिक्त प्रधानाचार्य रह चुके हैं  माना जा  रहा है  कि प्रिसिंपल की इस दौड़ में डॉ विपिन माथुर, डॉ आरएल सुमन, डॉ आरएल मीणा, डॉ एके मीणा समेत कई सीनियर प्रोफेसर शामिल में हैं। माथुर वर्तमान में एसएसबी बिल्डिंग के अधीक्षक है तो डॉ आरएल सुमन एमबी अस्पताल के अधीक्षक हैं। 

तीन वर्ष की अवधि खत्म होने के बाद डॉ पोसवाल को बदला गया हैं। हालांकि उनके एक्सटेंशन की भी चर्चा थी। उदयपुर से कुल 9 डॉक्टर्स ने प्रिसिंपल पद के लिए अप्लाई किया था।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News