Dungarpaur: सड़क सुरक्षा बैठक में दुर्घटना रोकथाम पर चर्चा

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें अतिरिक्त जिला कलक्टर

 | 
dungarpur-collector-meeting-assembly-control-room-senior-citizen-pilgrimage-2025.jpg

1. सड़क सुरक्षा समिति की बैठकआयोजित दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें अतिरिक्त जिला कलक्टर

डूंगरपुर, 15 सितंबर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में मोटर वाहन एक्ट के तहत हुई कार्यवाही, ओवरलोड वाहनों की जुर्माना वसूली, वाहन चालकों की आंख की जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्यवाही,अतिक्रमण हटाने आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान यातायात प्रभारी ने एमवी एक्ट के तहत माह जुलाई में की गई कार्यवाही की जानकारी दी तथा बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ओवर लोडिंग वाहन 238, गलत पार्किग 219, बिना हेलमेट 122, सीट बेल्ट 18, वाहन चलाते मोबाईल पर बात करना 12, एवं अन्य चालान 243, के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 2 लाख 65 हजार रूपयो का जुर्माना वसुल किया गया है।

उन्होंने शिक्षा विभाग को सीनियर सेकेंडरी स्कूल से चित्रकला वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम करवाने के लिए निर्देशित किया।

नगर परिषद से शहर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की जानकारी लेते हुए नियमानुसार अतिक्रमण हटाने तथा सड़क पर घूमते हुए आवारा पशुओं को गौशाला में छोड़ने लिए निर्देशित किया।

विद्युत विभाग से विभिन्न सड़कों पर क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल, तारों को दुरुस्त करने, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर दुर्घटनाएं एवं ट्रैफिक में कमी लाने के लिए साइन बोर्ड, मार्किंग बाई एवं दाई ओर रेडियम पेंट लगाने, तथा विभिन्न सड़कों पर आरयूआईडीपी द्वारा सड़कों के किनारे झाडि़यों की कटिंग कर दुरुस्त करने संबंधित समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विस्तृत चर्चा करते हुए हेलमेट तथा यातायात नियमों का पालन करने, ब्लॉक स्पॉट क्षेत्र का विशेष ध्यान रखने के आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं कमी लाना तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने आई रेड पोर्टल पर दुर्घटनाओं की आवश्यक डाटा एंट्री करने एवं समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को सीबीयूडीएफ पर पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। बैठक के प्रारंभ में पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता ने गत बैठक के अनुकलना रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

2. सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्रामीण सेवा शिविर में 16 विभाग देंगे सेवाएं

डूंगरपुर, 15 सितंबरध्सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के अंतर्गत 16 विभाग अपने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान करेंगे। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्राम क्षेत्र में प्रातः 10 बजे से 5.30 तक ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

शिविरों में 16 विभागों की 42 गतिविधियों के माध्यम से ग्राम जन को राहत प्रदान की जाएगी। यह होंगे कार्य ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में 16 विभागों की 42 गतिविधियां के माध्यम से कार्य संपादन किया जाएगा।

राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करवाया जाना, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाया जाना एवं किसान गिरदावरी के लिए प्रेरित करना, उपखंड एवं सहायक कलेक्टर न्यायालयों के लंबित नाटिसो की तामीली, लंबित कुरेजत रिपोर्ट तैयार करना, आपसी सहमति से विभाजन, नामांतरण, मूल निवास प्रमाण पत्र बनाना एवं वितरित करना, जाति प्रमाण पत्र बनाना एवं वितरित करना।

ग्रामीण विकास विभाग पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के तहत 10000 ओर गांव में बीपीएल परिवारों का सर्वे, विधायक सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम जैसे डांग, मगरा, मेवात इत्यादि के तहत उपलब्ध राशि के माध्यम से स्कूलों इत्यादि की मरम्मत हेतु स्वीकृतियां एवं कार्य, पंचायती राज विभाग स्वामित्व योजना के तहत पट्टो हेतु आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, विश्वकर्मा योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)- आईएचएसएल है तो आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृतियां जारी करना, सामुदायिक शौचालय की स्वीकृतियां एवं क्रियाशील सामुदायिक शौचालय को क्रियाशील बनाया जाना, आरआरसी केंद्रो को भूमि आवंटन एवं केंद्र हेतु स्वीकृतियां जारी करना।

क्षतिग्रस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी एवं सड़कों के सुधार हेतु आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइन अनुसार प्रस्ताव तैयार करना।

वन विभाग वृक्षारोपण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य- महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच ओरल,ब्रेस्ट, सर्वाइकल कैंसर की स्कैनिंग, सिकल सेल रोग की स्कैनिंग ट्राइबल एरिया बच्चों का टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान- टीबी रोगों की स्कैनिंग, निक्षय मित्र बनाना,पोषण किट का वितरण।

पीएमजेवाई कार्ड बनाना एवं वितरित करना। पशुपालन विभाग पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, पशु का टीकाकरण।

ऊर्जा विभाग रू बिजली के झूलते तारों को खिंचवाना, बिल संबंधित शिकायतों को प्राप्त करना एवं निस्तारण।

कृषि विभाग बीज मिनी किट वितरण। आयोजना संस्थागत वित्त विभाग पीएमजीडीवाय प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएमजेजेबीवाय प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएमएसबीवाय प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एपीवाय अटल पेंशन योजना।

जनजाति एवं क्षेत्रीय विकास विभाग अति कर्मयोगी अभियान के बिंदुओं का क्रियान्वयन। खाद्य विभाग एनएफएसऐ अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल नवीन पात्र परिवार सदस्यों की आधार सीडिंग, एनएफएसए परिवारों, सदस्यों की ई केवाईसी करना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, छात्रावासों का रखरखाव, दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण।

महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं के लिए मैटरनिटी न्यूट्रिशन योजना। श्रम विभाग टूल किट औजार सहायता योजना।

आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग जनहानि, पशु हानि एवं मकान के नुकसान के आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृति जारी करना। जल संसाधन विभाग जल भराव के क्षेत्रों को चिन्हित कर पंचायत से समन्वय कर निकासी की कार्य योजना तैयार करना, कोज वे बनाना बांधों की ऊंचाई बढ़ाना एवं बांधों के गेट लगाने के प्रस्ताव तैयार करना, पानी के निकासी मार्गो में अतिक्रमण चिह्नित करना, क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करना। 

#DungarpurNews #RuralServiceCamp #SevaPakhwada #GovernmentServices #VillageRelief #HealthCamp #PMJAY #RajasthanNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News