Dungarpur: गाँव चलो, शहर चलो अभियान पर एक्शन प्लान
1. चलो, शहर चलोष् अभियानों को सफल बनाने हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करेंरू जिला कलक्टर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
डूंगरपुर, 8 सितंबर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली ।
जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, उद्योग, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, श्रम विभाग, रसद सहित समस्त विभाग की विभाग की गतिविधियों, क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा जिन विभागों में कार्य प्रगति न्यून है उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग से विद्युत सप्लाई की जानकारी जानकारी लेकर समय पर विद्युत सप्लाई करने, जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से समय पर पेयजल सप्लाई करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड वितरित करने, ई- केवाईसी करवाने, टीबी मुक्त अभियान , रसद विभाग से गिव अप अभियान में प्रगति लाने , पशुपालन विभाग से लम्पी रोग से ग्रसित पशुओं की जानकारी, मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित एवं रजिस्ट्रेशन करवाने,महिला अधिकारिता विभाग से लाडो प्रोत्साहन योजना में पात्र को लाभान्वित करवाने, पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति लाने से संबंध में समीक्षा कर न्यूनतम कार्य में प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि समस्त विभाग बजट घोषणा के अंतर्गत किए गए कार्यों कि प्रगति रिपोर्ट अपडेट करें तथा गांव चलो, शहर चलो अभियान को सफल बनाने के लिए एक कार्य योजना बनाकर कार्य करें तथा किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। बैठक में संपर्क पोर्टल पर एवरेस्ट डिस्पोजल टाइम तथा सेटिस्फेक्शन रेट में प्रगति लाने, ई फाइल एवं ई डाक निस्तारण के लिए निर्देशित किए।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
2.उड़ान 2.व पूर्ण रूप से विशेष योग्यजन के लिए खेलकुद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ -
डूंगरपुर 08 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में पूर्व वर्षो की भाँति एवं गत वर्ष आयोजित विशेष योग्यजन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित, विधिक जागृति की निरन्तरता में राल्सा स्पोर्ट्स अवेयरनेस 2025 उड़ान 2.व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जिला , संभाग एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनील कुमार पंचोली डूंगरपुर के निर्देशन में उड़ान 2.व पूर्ण रूप से विशेष योग्यजन के लिए खेलकुद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर सचिव श्री मनोज मीना की अध्यक्षता में सोमवार को श्श्तपसश्श् पुर्नवास शैक्षिक पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान, डूंरगपुर में किया गया।
इस अवसर पर, संस्थान के संस्थापक सचिव, पुरणमल जी शर्मा, निदेशक श्री विजय चर्तुवेदी एवं अन्य कार्मिकगण मौजुद रहें ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मनोज मीना ने बताया कि खेलकूद व गतिविधियों हेतु विशेष योग्यजन बालक बालिकाओं जिनमें शारीरिक दिव्यांगता, दृश्य एवं श्रव्य दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता एवं अन्य दिव्यांगताओं वाले विशेष रूप से सक्षम बच्चों द्वारा भाग लिया जा सकेगा।
बच्चों द्वारा एक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया जा सकेगा।
प्रतियोगिता में खेलकूद व अन्य गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है जिसमें समूह प्रतियोगिता में कबड्डी छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग समूह प्रतियोगिता, बोसी बॉल (ठवबबमम ठंसस) चार का समूह एवं एकल प्रतियोगिता में लंबी कूद छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता बेडमिन्टन, कैरम, चौस, टेबल टेनिस, पेटिंगध्चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता सभी विशेष विद्यालयों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के के 8 वर्ष की आयु से 18 वर्ष तक की आयु तक या मानसिक मंदता की स्थिति में 18 वर्ष से अधिक आयु के विशेष रूप से सक्षमजन को सम्मिलित करते हुए आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन विधिक जागृति के प्रचार प्रसार से संबंधित है तथा उक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन सामान्य प्रतियोगिताओं से बढ़कर विशेष रूप से सक्षम बच्चों के हित एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।
