Dungarpur : सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त 24 से 25 सितम्बर 2025 तक

राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 25 सितंबर को

 | 
Press Note: 08 Dungarpur, Tuesday, September 23, 2025 Additional Chief Secretary of the Water Resources Department held a review meeting via video conference regarding preparations for the Employment Festival. Photo attached - Dungarpur, September 23. Additional Chief Secretary of the Water Resources Department (Officer in Charge), Mr. Abhay Kumar Singh, held a meeting with all Divisional Commissioners and District Collectors via video conference on Tuesday. In the meeting, he reviewed the preparations for the Honorable Prime Minister's proposed visit to Banswara on September 25th and provided necessary guidelines for the upcoming Employment Festival. He inquired about the district-wise preparations for the Employment Festival, the inauguration and foundation stone laying ceremonies to be held in the district, and provided necessary guidelines for a successful event. He inquired from each District Collector about the venue for the Employment Festival, the list of selected candidates, appointment letters to be given to them, seating arrangements, internet connectivity, foundation stone laying and inauguration ceremonies to be held in the district, and other events to be held on the day of the Employment Festival. He provided necessary guidelines. He said that for a successful event, preparations should be completed quickly through mutual coordination.  Udaipur Divisional Commissioner Mrs. Pragya Kewalramani and District Collector Ankit Kumar Singh were present via video conference from the DoIT room in the Dungarpur District Collectorate premises.  During the video conference, when the Additional Chief Secretary inquired about the preparations in the district, Dungarpur District Collector Mr. Ankit Kumar Singh informed that all preparations for the district-level Rozgar Utsav program have been completed and the district-level program will be held in the auditorium hall at the district headquarters. Preparations for this have been completed. He also provided detailed information about the foundation stone laying and inauguration ceremonies to be held in the district.  Additional District Collector Dinesh Chandra Dhakad, Chief Executive Officer Hanuman Singh Rathore, and related departmental officials were present. ----0000---- Dungarpur, Tuesday, September 23, 2025 District-level felicitation ceremony organized on September 23, the 10th National Ayurveda Day. Photo attached - Dungarpur, September 23. Tenth National Ayurveda Day on 23rd September: District level felicitation ceremony organized by Ayurveda Department, District Dungarpur, in the Yoga and Naturopathy Research Centre Yoga Hall, celebrated the Tenth National Ayurveda Day on 23rd September 2025 in the presence of departmental officers/employees. Chief guest of Dhanvantari Day ceremony, state level Dhanvantari Award winner and retired senior Ayurveda Medical Officer, District Hospital Dungarpur, Dr Navneet Prasad Pandya, retired Additional Director, Ayurveda Department Division, Udaipur, Dr Pradeep Kumar Upadhyay, Deputy Director, Ayurveda Department, Dungarpur, Dr Badri Narayan Meena and Assistant Director, Dr Yashwant Kumar Parmar inaugurated the program by lighting the lamp and worshipping Dhanvantari. Guests were welcomed by applying tilak and covering them with uparna. Dr. Abhay Singh Maliwad, Ayurvedic Medical Officer and Divisional Coordinator, PRS Ayurveda Department, Dungarpur, read the Prime Minister's message at the event organized on the 10th National Ayurveda Day, which read, "With heartfelt greetings to the countrymen, Ayurveda is India's ancient heritage, which has given us a complete way of life. In times of modern challenges, Ayurveda has not only provided us with preventive measures and treatments, but also shown us the path to balance in life, harmony with nature, and long-term health." The government is committed to strengthening Ayurveda with scientific standards, encouraging research and innovation, and promoting AYUSH products and services globally. By incorporating the simple, practical principles of Ayurveda into our lifestyle, we can move towards a healthy life. This will also be an important contribution to sustainable development. On National Ayurveda Day, 33 individuals were honored for their outstanding work at the district-level Dhanvantari Diwas Samman ceremony, including Ayurvedic Medical Officers, Nurse Compounders, Nurses, Ministerial employees, and Bhamashahs. Dr. Lalit Swarnkar, Dr. Jyoti Damor, Dr. Vijesh Roat, Preeti Barot, Bhamashah Lal Shankar Roat, and Udaylal Roat, along with attendant Devchand Damor, were present at the event. Dr. Abhay Singh Maliwad conducted the program, and Dr. Jayant Yadav proposed the vote of thanks. News: Deputy Director, Ayurveda Department, District Dungarpur. Show images Press Note: 04 Dungarpur, Tuesday, September 23, 2025 Assistant In-Charge Officer Appointed from September 24 to 25, 2025 Dungarpur, September 23. Due to the Honorable Prime Minister's proposed visit to Banswara district on September 25, 2025, a control room has been established at the District Collector's Office, Dungarpur, from September 24 to 25, 2025, to facilitate various necessary arrangements and coordination. The telephone number is 02964-232262. The officer in charge of the control room, Project Manager Rajivika Dungarpur Motilal Meena (Mobile No. 9928138796) and Panchayat Cell Office Zila Parishad Dungarpur Executive Engineer Naresh Yadav (Mobile No. 9461504571) are appointed as assistant in charge officers. District Collector Ankit Kumar Singh informed that the personnel are posted on duty in the District Control Room office at Haza and they are instructed to be present at the appointed time and listen to the speech of the Honorable Prime Minister under the direction of the in charge officer.

1.रोजगार उत्सव की तैयारी को लेकर जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक  

डूंगरपुर, 23 सितंबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग( प्रभारी अधिकारी ) श्री अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर्स की बैठक ली । बैठक में माननीय प्रधानमंत्री महोदय की 25 सितंबर को बांसवाड़ा में यात्रा प्रस्तावित की तैयारी एवं आयोजित होने वाले रोजगार उत्सव की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

उन्होंने जिले वाइज रोजगार उत्सव की तैयारी एवं जिले में होने वाले लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम की जानकारी ली तथा सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने प्रत्येक जिला कलक्टर्स से जिले में आयोजित होने वाले रोजगार उत्सव आयोजन स्थल, चयनितों की सूची, उनको दिए जाने वाले नियुक्ति पत्र, बैठक व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, रोजगार उत्सव के दिवस जिले में किए जाने वाले शिलान्यास एवं लोकार्पण सहित अन्य कार्यक्रम की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

उन्होंने ने कहा कि सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करें।

डूंगरपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर के डीओआईटी कक्ष से उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे स वीडियो कांफ्रेंस बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिले में गई तैयारियों की जानकारी लेने पर डूंगरपुर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है साथ ही जिले में किए जाने वाले शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। 

2. दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित

 डूंगरपुर, 23 सितम्बर। दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित आयुर्वेद विभाग जिला डूंगरपुर द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र योग हॉल में दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर 2025 को विभागीय अधिकारीध्कर्मचारियों की उपस्थिति में मनाया गया ।

धन्वंतरि दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित एवं सेवा निवृत्त वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय डूंगरपुर डॉ नवनीत प्रसाद पंड्या, सेवा निवृत्त अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग संभाग उदयपुर डॉ प्रदीप कुमार उपाध्याय, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डूंगरपुर डॉ बद्री नारायण मीणा एवं सहायक निदेशक डॉ यशवंत कुमार परमार ने धन्वंतरि की दीप प्रज्वलित - पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

अतिथियों का तिलक एवं उपर्णा ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी एवं संभागीय समन्वयक पीआरएस आयुर्वेद विभाग डूंगरपुर डॉ अभयसिंह मालीवाड ने दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मंत्री के संदेश का वाँचन किया जिसमें लिखा गया है कि देशवासियों को हार्दिक बधाई के साथ आयुर्वेद भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसने हमें जीवन जीने की एक पूर्ण पद्धति दी है ।

आधुनिक चुनौतियों के समय में आयुर्वेद ने हमें न केवल रोग-निरोधक उपाय एवं उपचार दिए हैं, बल्कि जीवन-प्रणाली में संतुलन, प्रकृति के साथ सामंजस्य और दीर्घकालिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाया है ।

सरकार आयुर्वेद को वैज्ञानिक मानकों से सुदृढ़ करने, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहन देने तथा आयुष उत्पादों और सेवाओं को विश्व स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ।

आयुर्वेद के सरल व्यावहारिक सिद्धांतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनकर हम स्वस्थ जीवन की दिशा में बढ़ सकते हैं । सतत् विकास के लिए भी यह हम सभी का महत्वपूर्ण योगदान होगा ।

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिला स्तरीय धन्वंतरि दिवस सम्मान समारोह में 33 उत्कृष्ट कार्यों के सहयोगदन में सम्मानित किया गया जिसमें आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, नर्स कंपाउंडर, परिचारक, मंत्रालयिक कर्मचारी एवं भामाशाह शामिल है ।

कार्यक्रम में डॉ ललित स्वर्णकार, डॉ ज्योति डामोर, डॉ विजेश रोत, प्रीति बारोट, भामाशाह लाल शंकर रोत एवं उदयलाल रोत, परिचारक देवचंद डामोर के साथ सम्मानित प्रतिभागी उपस्थित रहे । संचालन डॉ अभयसिंह मालीवाड ने किया और आभार व्यक्त डॉ जयंत यादव ने किया । न्यूजरू उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग जिला डूंगरपुर ।

3. सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त 24 से 25 सितम्बर 2025 तक

डूंगरपुर, 23 सितम्बर। माननीय प्रधानमंत्री महोदय की 25 सितम्बर 2025 को बांसवाडा जिले मैं यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित होने से विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं एवं समन्वय हेतू जिला कलक्टर कार्यालय डूंगरपुर में नियंत्रण कक्ष 24 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक स्थापना की जाती है।

जिसके दूरभाष नं. 02964-232262 हैं। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी परियोजना प्रबन्धक राजीविका डूंगरपुर मोतीलाल मीणा (मो. नं. 9928138796) एवं पंचायत प्रकोष्ठ कार्यालय जिला परिषद डूंगरपुर अधिशाषी अभियंता नरेश यादव (मो. नं. 9461504571) को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि कार्मिकों की ड्यूटी जिला कन्ट्रोल रूम कार्यालय हाजा में लगाई जाकर इन्हें निर्देशित किया जाता है कि वह नियत समय पर उपस्थित होकर प्रभारी अधिकारी के निर्देशन में माननीय प्रधानमंत्री महोदय की बांसवाडा में 25 सितंबर 2025 को प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के संबंध में प्रतिभागियों की रवानगी से वापसी तक समस्त स्तर पर समन्वय स्थापित करने का कार्य सुनिश्चित करे।

सामान्य कन्ट्रोल रूम विभागीय कन्ट्रोल रूम से आवश्यक समन्वय कर सूचना का आदान प्रदान करेगें।

विभागीय कन्ट्रोल रूप अपने-अपने विभाग की सूचनाएं एवं रवानगी एवं वापसी को मॉनीटरिंग करेगें।

उन्होंनें बताया कि प्रथम पारी में प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक म.गां.रा.मा.वि. पीठ के वरिष्ठ अध्यापक चिमनलाल यादव, रा.उ.मा.वि. मझौला के कनिष्ठ सहायक मुकेश गमेती, रा.उ.मा.वि.गामडी देवल के नरेश चन्द्र भगोरा, एवं द्वितीय पारी में दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक रा.उ.प्रा.वि. सलियाट फला पालीसोडा बिछीवाडा के अध्यापक मुकेश कुमार डामोर, रा.उ.मा.वि, सती रामपुर के कनिष्ठ सहायक सुरजमल कोटेड, रा.उ.प्रा.वि. कुम्हारिया के अध्यापक जय तम्बोली नियुक्त किए गए है।

विभागीय कन्ट्रोल रूम:- उन्होंनें बताया कि प्रथम पारी प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक राजीविका के पीएएमआईएस नरेन्द्र सिंह चुण्डावत, कृषि विस्तार सूचना सहायक लोचना पंचाल, सहकारिता विभाग बैकिग सहायक सारांश जैन, पंचायतीराज विभाग अतिरिक्त विकास अधिकारी धुलेश्वर डोडियार, द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजीविका डूंगरपुर पीएएमआईएस प्रदीप भोई, कृषि विस्तार कृषि अधिकारी सोहनलाल मीणा, सहकारिता विभाग बैकिग सहायक मनीष मीणा, पंचायती राज विभाग संविदा कार्मिक राजसिंह नियुक्त किए गए है।

आदेश की पालना सभी के द्वारा समय पर सुनिश्चित की जावे तथा अनावश्यक पत्र व्यवहार न करे तथा सभी कार्मिक अपनी उपस्थिति नियंत्रण कक्ष में देवे। 

4. राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 25 सितंबर को

डूंगरपुर, 23 सितम्बर - पशुपालन विभाग एवं मत्स्य विभाग राजस्थान द्वारा 25 सितंबर 2025 को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुडेंगे।

जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 सितंबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम डूंगरपुर में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग डूंगरपुर का नोडल अधिकारी एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का स्वयं के पर्यवेक्षण एवं अधोहस्ताक्षरकर्ता के निर्देशन में पूर्ण कराते हुए सफल आयोजन के निर्देशित किया जाता है। साथ ही कार्यक्रम के लिए निम्नांकित विभाग/अधिकारियों को दायित्वों/गतिविधियों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया जाता है।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं पार्किग व्यवस्था, आयुक्त नगर परिषद राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में सम्पूर्ण व्यवस्था एवं साउण्ड लाईट, माइक पावर बैकअप, जनरेटर की व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सा टीम की व्यवस्था, अधीक्षण अभिंयता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड संपूर्ण कार्यक्रम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग एवं उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के द्वारा विभाग से प्राप्त समस्त नव नियुक्त कार्मिकों को फोन के माध्यम से सूचित करना व उनकी उपस्थिति सूचित करना, नव नियुक्त कार्मिकों को उपस्थिति प्रमाण पत्र एवं वैलकम कीट उपलब्ध कराने की व्यवस्था एवं चाय/भोजन व पानी की व्यवस्था एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना, संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी के द्वारा कम्प्युटर, इंटरनेट एवं वचुअली जुडने संबंधित समस्त व्यवस्थाएं, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करना। समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया जाता है कि दिये गये निर्देशों, उत्तरदायित्वों की पालना सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें। 

5. उप मुख्यमंत्री महोदया दिया कुमारी का जिले में यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित

डूंगरपुर, 23 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री महोदया माननीया दिया कुमारी, राजस्थान सरकार का 25 सितंबर 2025 को जिले में यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम की प्रति सलंग्न कर आदेशित किया जाता है कि माननीया उप मुख्यमंत्री महोदया के दौरे के दौरान तहसीलदार आसपुर एवं साबला अपने-अपने क्षेत्र में आगमन से प्रस्थान तक प्रोटोकॉल एवं लाईजनिंग अधिकारी का कार्य सम्पादित करेंगे, तथा जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

6.एक मुश्त समाधान योजना

डूंगरपुर, 23 सितम्बर। राजस्थान अनुसूचित जाति/जनजाति वित्त एवं विेकारा सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा संचालित एनएसएफडीसी, एनएसटीएफडीसी, एनएसकेएफडीसी, एनडीएफसी एवं एनबीसीएफडीसी योजना में ऋण प्राप्त करने वाले आषार्थियों को बकाया ऋण चुकाने में राहत के लिए राज्य सरकार द्वारा एक मुष्त समाधान योजना 2025 की घोशणा की गई है।

उक्त योजना में 30 सितंबर तक बकाया ऋण राषि जमा कराने पर साधारण ब्याज एवं पेनल्टी ब्याज दोनों में षत-प्रतिषत छूट मिलेगी।

वहीं 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक मूलधन मय ब्याज राषि जमा कराने पर केवल पेनल्टी ब्याज में ही छूट का प्रावधान रहेगा। 30 सितम्बर तक केवल बकाया अतिदेय मूलधन राषि जमा कराने पर ही एनओसी उपलब्ध कराई जाएगी।

परियोजना प्रबंधक हेमंत सैनी द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य सरकार की बजट घोशणा अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सफाई कर्मचारी वर्ग, दिव्यांग वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के ऋणी जिनके द्वारा अनुजा निगम से स्वरोजगार हेतु ऋण लिया गया है तथा जिनके विरुद्ध मूल राषि, ब्याज राषि तथा दण्डनीय ब्याज राषि बकाया चल रही है एक मुष्त समाधान योजना के तहत केवल मूल राषि ही जमा कराने हेतु सभी बकाया ऋणियों को रजिस्टर्ड नोटिस से सूचित किया जा चुका है तथा कार्यालय से उनके मोबाइल नम्बर पर भी बकाया मूल राषि जमा कराने हेतु संबंधित ऋणियों को योजना की जानकारी देते हुए, मूल राषि जमा करवाकर साधारण ब्याज व दण्डनीय ब्याज की छूट के लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

परियोजना प्रबंधक हेमंत सैनी द्वारा अनुजा निगम, डूंगरपुर के सभी ऋणियों से आग्रह किया गया है कि वे अनुजा निगम डूंगरपुर जिला कार्यालय में उपस्थित होकर योजना की पूर्ण जानकारी लेते हुए बकाया मूल राषि जमा करवाकर साधारण ब्याज व दण्डनीय ब्याज का लाभ लेते हुए अदेय प्रमाण पत्र लेकर राज्य सरकार की योजना का लाभ प्राप्त करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News